उत्तराखंड राज्य

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की

dehradun 1 वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की

देहरादून। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बीते बुधवार को सचिवालय में सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की। इस अवसर पर वित्त मंत्री पंत ने कहा कि इस भजन के लोकार्पण से आम जनमानस को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की महिमा की जानकारी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस भजन को रचयिता एवं गायक बसेड़ा ने स्वयं लिखने के साथ उसे गाया भी है। हमारे लोक जीवनमें भगवान राम की महिमा का बडा महत्व है।

 

dehradun 1 वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सचिवालय कर्मी भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा रचित राम भजन’’ की यू-ट्यूब लॉचिंग की

 

उन्होंने इसे सुन्दर व सार्थक प्रयास बताया। कवि बसेड़ा ने इस भजन के माध्यम से अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को रचना का रूप दिया है, जिसके लिये वे साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि बसेड़ा ने यह साबित किया है कि यदि किसी को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले तो वह सफल हो सकता है। उन्होंने बसेड़ा को शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि वे इसी भांति विभिन्न विषयों में गीतों के माध्यम से अभिव्यक्ति देकर जनमानस को लाभान्वित करते रहेंगे। सचिव सचिवालय प्रशासन हरबंस सिंह चुघ ने गीतकार एवं गायक बसेड़ा को इस सुन्दर कार्य हेतु बधाई दी।

वहीं सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने भूपेन्द्र बसेड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार जनमानस को गीतों के माध्यम से लाभान्वित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सचिवलय संघ के महासचिव राकेश जोशी ने किया। गीतकार एवं गायक बसेड़ा द्वारा समस्त लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि राम भजन’’ में भगवान राम की महिमा का वर्णन किया गया है। जिसका लाभ आम जनमानस को मिलेगा। इस अवसर पर अपर सचिव अर्जुन सिंह, जी.बी.ओली, संगीतकार संजय कुमोला, पहाड़ी टोपी समूह संस्था के प्रतिनिधि राकेश सिंह महर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

UP 3rd Phase Election: तीसरे चरण के प्रचार का शोर थमेगा आज, अखिलेश यादव की होगी अग्निपरीक्षा

Neetu Rajbhar

बरेली के साईं अस्पताल में लगी आग, दो महिला मरीजों की मौत

Rani Naqvi

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनाथ ने रखा ‘विजन 2022’

mahesh yadav