featured देश राज्य

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनाथ ने रखा ‘विजन 2022’

PM MODI 1 भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनाथ ने रखा 'विजन 2022'

नई दिल्ली: भाजपा ने अपनी विकास योजनाओं की बदौलत वर्ष 2022 तक नये भारत के निर्माण का विश्वास व्यक्त किया है।  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में नए भारत के निर्माण का विश्वास व्यक्त किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया।

PM MODI 1 भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनाथ ने रखा 'विजन 2022'

नए भारत का सपना पूरा हो

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्ष 2022 देश गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि, लगन और परिकल्पना की बदौलत सबका साथ सबका विकास से नए भारत का सपना पूरा हो सकेगा।

भाजपा की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं

उन्होंने कहा कि मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी भाजपा की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं और वह देश के 19 राज्यों में सत्ता में आ गई है। यह लक्ष्य जनता से सीधे संवाद से पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यकरिणी के समापन पर संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के पहले दिन अमित शाह ने संबोधित किया।

चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि

शाह ने अगला लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि वह ‘सरकार की सुगंध और नेतृत्व के करिश्मे’ के बलबूते पर विजय हासिल करेगी। भाजपा ने विपक्षी दलों का महागठबंधन ‘ढकोसला, भ्रांति और झूठ‘ का पुलिंदा और कांग्रेस को ‘ब्रेकिंग इंडिया’ करार दिया और कहा कि पार्टी अपनी सरकारों के कामकाज और विकास योजनाओं की बदौलत ये चुनाव जीतेगी। भाजपा 2019 का चुनाव संगठन के आधार लड़ेगी।

Related posts

सैंपऊ के राजकीय महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

Aman Sharma

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर घंटों का जाम

bharatkhabar

IPL 2019 : हैदराबाद ने किंग्स इलेवन के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

bharatkhabar