लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर- ट्रॉली के पलटने से 11 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। चिलियां पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने आईएएनएस से कहा कि घायलों की स्थिति गंभीर है।
महिलाएं सुलापुर में आयोजित एक समारोह से साहजवा लौट रही थीं। साहजवा की ओर लौटते समय शाम को सुचेलदेवा गांव के पास उनका वाहन पलट गया।
वरिष्ठ पुलिस और जिला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव के कार्य किए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।