featured देश

दिल्ली विधानसभा सत्र पर संग्राम, विधानसभा के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

bjp 5 दिल्ली विधानसभा सत्र पर संग्राम, विधानसभा के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में चौथे सत्र के भाग-6 की कार्यवाही को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है|उपराज्यपाल को बताए बिना सत्र बुलाए जाने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। उधर, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सत्र बुलाए जाने के फैसले को नियमों के तहत बताया है।

bjp 5 दिल्ली विधानसभा सत्र पर संग्राम, विधानसभा के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र होने के बाद दिल्ली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सिविल लाइन्स थाने ले गई। दरअसल सत्र की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक ओपी शर्मा को सत्र से बाहर रखने पर के विरोध में भाजपा यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मसले पर विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सरकार पर विधानसभा की परंपरा भंग करने का आरोप लगाते हुए क​हा है कि दिल्ली विधानसभा के नियम 19 (1) के अंतर्गत प्रतिवर्ष के प्रथम सत्र के आरंभ में उपराज्यपाल विधानसभा को सम्बोधित करते हैं।

नियम तथा परंपरानुसार दिल्ली विधानसभा के नववर्ष का पहला सत्र अभी तक उपराज्यपाल द्वारा संबोधित किया जाता रहा है। परंतु, यह अपवाद ही है कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष ऐसा न करके इस परंपरा को तोड़ा है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्र पूरी तरह से कानून के अनुरूप और पूर्व में बुलाए गए सत्रों को ध्यान में रखते हुए ही बुलाया गया है।

Related posts

जनता दर्शन: पुलिस कार्रवाई से नाराज हुए सीएम योगी, इलाज के लिए भी देंगे मदद, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

19 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Rahul

दलित के घर पहुंचे मोदी मंत्री, खाया बाहर से लाया हुआ खाना

mohini kushwaha