featured धर्म

19 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और तिथि

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 19 अगस्त 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। संयम रखने की आवश्यकता है। अज्ञात भय भी रहेगा। बुद्धि कौशल से विजय प्राप्त कर सकते हैं। आज आप स्वास्थ संबंधी समस्या से मुक्त होंगे आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

वृषभ
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आज के दिन अत्यधिक थकान भागदौड़ के कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस कर सकते हैं।

मिथुन
व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आज आप थोड़ा संभल कर रहे नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।

कर्क
आर्थिक योजना को बल मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं।

सिंह
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। भाई-बहन से मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला
विरोधी परास्त होगा। अग्नि या पानी से सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। आज स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं आपका स्वास्थ्य कर सकता है।

वृश्चिक
विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद दायित्व मिल सकता है जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

धनु
महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ
किसी रिश्तेदार या महिला कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ होने वाला है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 19 अगस्त 2023 शनिवार का दिन है। सावन मास की शुक्ल पक्ष तृतीया 10:19 PM तक उसके बाद चतुर्थी। सूर्य -सूर्य अगस्त 17, 01:35 PM तक कर्क राशि, उपरांत सिंह राशि में प्रवेश पर है,, योग- सिद्ध योग 09:18 PM तक, उसके बाद साध्य योग , करण -तैतिल 09:12 AM तक, बाद गर 10:20 PM तक, बाद वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 19 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- तृतीया 10:19 PM तक उसके बाद चतुर्थी
  • नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी 01:47 AM, Aug 20 तक
  • करण-गर और वणिज
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-साध्य
  • वार- शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:08 AM
  • सूर्यास्त– 6:52 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:18 AM, 19 अगस्त
  • चन्द्रास्त- 8:47 PM, 19 अगस्त
  • राहु काल- 09:19 AM से 10:54 AM तक

Related posts

अदालत कक्ष में गोलीबारी: सब-इंस्पेक्टर सहित 18 पुलिस कर्मी निलंबित

Trinath Mishra

श्रीसंत से हटा आजीवन प्रतिबन्ध का बैन, कोर्ट ने बीसीसीआई को दिया आदेश

bharatkhabar

SC में मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट तुरंत कराने के राज्य के शिवराज सिंह चौहान की अर्जी पर सुनवाई. जाने जज ने क्या कहा

Rani Naqvi