मनोरंजन featured वायरल वीडियो

दिव्यांका के पति ने की बेडरूम में ये हरकत-सिखाया सबक

12 15 दिव्यांका के पति ने की बेडरूम में ये हरकत-सिखाया सबक

नई दिल्ली। टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रि‍पाठी को लोग उनको शो में तो पसंद करते ही हैं पर सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें काफी हद तक पसंद करते हैं इसलिए तो दिव्यांका इंस्टाग्राम पर फॉलो होने के मामले में पहले नंबर पर आती हैं। पर दिव्यांका त्रि‍पाठी न सिर्फ अपने शो के जरिए लोगों को एंटरटेन करती हैं बल्कि वो सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज के जरिए भी काफी एंटरटेन करती हैं। बता दे कि हाल ही में दिव्यांका ने एलियन के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में एक प्रैंक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिव्यांका को पति विवे‍क दहिया की एक आदत से परेशान होते देखा जा सकता है।

12 15 दिव्यांका के पति ने की बेडरूम में ये हरकत-सिखाया सबक

इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में दिव्यांका को पति वि‍वेक के साथ बेडरूम में टीवी देखते हुए देखा जा सकता है। लेकिन विवेक अपने फोन में इतने व्यस्त हैं कि दिव्यांका को उन्हें अपने हाथों से स्नैक्स खिलाने पड़ रहे हैं। लेकिन ऐसा करते करते दिव्यांका बोर हो जाती हैं और विवेक को तीखा सबक सि‍खाने का मन बनाती हैं। पटैटो फिंगर की जगह दिव्यांका विवेक को तीखी मिर्च खि‍ला देती हैं। अपने आप में मस्त विवेक जब इसका स्वाद चखते हैं तो भाग खड़े होते हैं।

दिव्यांका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे व्यस्त पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे। ये प्रैंक उन्हे सबक सिखाने के लिए.#CouplePrankChallenge’

देशभर में दिव्यांका की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका के इस वीडियो को भी लाखों दर्शक मिल रहे हैं। पिछले 20 घंटो में अबतक इस वीडियो को 9 लाख 20 हजार से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं। और काफी हद तक इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

Related posts

किसान आंदोलन: किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव, दोपहर 12 बजे होगी 11वें दौर की बैठक

Aman Sharma

दिल्ली में धड़ल्ले से बिक रही बिना 2D बार-कोड वाली शराब, दिल्ली आबकारी विभाग हुआ सख़्त

Aman Sharma

बिहार: भागलपुर में महिलाओं ने किया सीनियर एसएसपी आवास का घेराव, पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं

Sachin Mishra