Breaking News featured यूपी

योगी ने मुलायम से फोन पर जाना हाल तो राजनाथ पहुंच गए सीधे घर

yogi rajnath mulayam योगी ने मुलायम से फोन पर जाना हाल तो राजनाथ पहुंच गए सीधे घर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का हाल जानने के लिए योगी ने फोन किया तो वहीं राजनाथ सिंह सीधे उनके आवास पहुंच गए। राजनाथ सिंह को मुलायम सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली थी। एयरपोर्ट से उन्हें पहले बालागंज में जनसभा में जाना था लेकिन वहां न जाकर वह सीधे मुलायम सिंह के आवास पहुंचे।
उन्होंने मुलायम का हाल-चाल लिया। मुलायम सिंह यादव ने उनको बताया कि अब वह स्वस्थ हैं। राजनाथ सिंह ने उनको स्वस्थ देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें सदा स्वस्थ रहने की कामना की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट बातचीत हुई। दरअसल, शुक्रवार को मुलायम सिंह बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह को सिर, पेट और कमर में दिक्कत थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।
अस्पताल में उनकी खून की जांच, एमआरआई और दिमाग का ईईजी की गई। सभी जांचे सामान्य होने पर डॉक्टरों ने दवाएं लिखने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। फिलहाल मुलायम सिंह अपने घर में आराम कर रहे हैं। शनिवार हुई मुलाकात के दौरान राजनाथ ने मुलायम सिंह का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।’

Related posts

एनजीटी का फैसला, एक दिन में सिर्फ 50 हजार यात्री ही कर सकते हैं माता वैष्णों देवी के दर्शन

Breaking News

पीएम मोदी के भाषण में अमर सिंह का जिक्र, जल्द थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

Ankit Tripathi

सावधान! ऑनलाइन एजुकेशन से बीमार हो रहा यंगिस्तान

Shailendra Singh