अयोध्या में दीपोत्सव 2018 की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आज से फैजाबाद जनपद को भी अयोध्या के नाम से जाना जाएगा।मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से फैजाबाद को भी अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, अयोध्या हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। आज से फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा।योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भरी हुंकार, कहा अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इसे भीू पढ़ेःसीएम योगी दिवाली में देंगे तोहफा, अयोध्या में बनेगी भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा
योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव मौके पर किए ये ऐलान
योगी ने दीपोत्सव कार्यक्रम में की घोषणा,राम के नाम पर होगा एयर पोर्ट का नाम।
योगी ने अयोध्या में की घोषणा,राजा दशरथ के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज का नाम।
अयोध्या में महज कुछ ही समय में सीएम योगी जलाएंगे 3 लाख दीपक।
सीएम योगी ने कहा, मोदी सरकार राम राज्य की अवधारणा पर काम कर रही है।
सीएम ने कहा,पूरा देश जानता है कि अयोध्या क्या चाहती है।
योगी की सरकार ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया
बता दें कि इससे पहले योगी की सरकार ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया था।इसके साथ ही लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया था। अयोध्या में दीपवली महोत्सव लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा,मोदी सरकार राम राज्य की अवधारणा पर काम कर रही है। पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते हैं। पूरा देश जानता है कि अयोध्या क्या चाहती है।दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक ने भी इस कार्यक्र में पूरी श्रृद्धा के साथ पूजा आरती की गई।