Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी

योगी सरकार के सौ दिन पूरे, सीएम योगी ने बताई सरकार की उपलब्धियां

cm yogi 100 day2 योगी सरकार के सौ दिन पूरे, सीएम योगी ने बताई सरकार की उपलब्धियां

100 दिन की उपलब्धियां में सरकार के बड़े कामों पर एक नजर


किसानों का कर्ज माफ कर दिया समर्थन मूल्य
योगी सरकार ने अपनी 100 दिन की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक बुकलेट और एक वीडियो जारी किया है। इसके साथ ही आज अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मीडिया के सामने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने सबसे पहले सूबे के किसानों को लेकर कहा कि हमने पहली कैबिनेट में किसानों का कर्ज माफ करने का बड़ा निर्यण लिया। सरकार ने बताया कि इस बारे में हमने 36000 करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया है। इसके साथ ही गन्ना किसानों को लेकर अब तक का सारा बकाया तुंरत निपटाने के लिए भी कहा है। सरकार की तरफ से इस बार बीते सालों की अपेक्षा गेहूं की खरीद भी ज्यादा की गई है। सरकार की कोशिश है कि किसानों को उनकी लागत से अधिक मुनाफा उनकी फसलों पर मिले।

 


महिलाओं के लिए बनाई कई कारगर योजनाएं, महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता
इसके साथ ही सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक कदम उठाए हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा के साथ ससक्तीकरण पर भी जोर दे रही है। महिलाओं के साथ किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार ने महिला रेस्क्यू हेल्पलाइन वैन की शुरूआत की है जिसके जरिए महिलाओं के साथ किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत सहायता की जा सकेगी।

cm woman 1 योगी सरकार के सौ दिन पूरे, सीएम योगी ने बताई सरकार की उपलब्धियां

इसके साथ ही प्रशासन के भी पेंच कसे गये हैं। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा की घटना में किसी तरह की कोताही ना बरती जाये। इसके साथ ही भ्रूण हत्या के मामले पर भी सरकार ने रोकथाम के लिए मुखबिर योजना लॉन्च की है। लड़कियां सुरक्षित सड़कों पर चलें स्कूल कॉलेज आ जा सके इसके लिए सूबे में एंटी रोमियो स्क्वॉड की व्यवस्था बनाई गई है।

Related posts

भारत-चीन सीमा विवाद को बातचीत से सुलझाने को तैयार: वांग यी

Samar Khan

संभल- शार्ट सर्किट से दो घरों में लगी भीषण आग

piyush shukla

पीएम मोदी ने की जिलाधिकारियों संग मीटिंग, कहा वैक्सीन वेस्टेज रोकना जरूरी

pratiyush chaubey