featured लाइफस्टाइल

Yoga Diet Plan: योग करने से पहले और बाद में क्या खाएं क्या ना खाएं?

befunky collagedfd 1595473605 Yoga Diet Plan: योग करने से पहले और बाद में क्या खाएं क्या ना खाएं?

Yoga Diet Plan || भारत में योग का इतिहास काफी पुराना है। मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक रूप से योग काफी फायदेमंद सिद्ध होता है। योग करने से तन-मन संतुष्ट, शरीर सुंदर एवं स्वस्थ रहता है। योग से आंतरिक सुख की अनुभूति होती है। और मन को सुकून मिलता है। योग करने से पहले इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि शरीर और मस्तिष्क दोनों एकाग्रता हो। ऐसे में योग करने से पहले आपको अपने शरीर को तैयार करना होता है। 

जिसमें आपको कई चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है।  तो आइए जानते हैं कि योग से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए और क्या सावधानी बरतनी आवश्यक है। 

हल्का नाश्ता

योग करने से पहले कम से कम ढाई घंटे पहले हल्का नाश्ता कर सकते है। ध्यान रखें नाश्ते में कैलोरी की एक स्वस्थ मात्रा होनी चाहिए। ऐसे में इस दौरान सब्जियां, सलाद, सुप का सेवन कर सकते हैं जो आसानी से पच सके। 

खूब पिएं पानी

योग करने से पहले सबसे अधिक आवश्यकता है कि आपके शरीर में हाइड्रेट की होती है। क्योंकि योग करते वक्त अधिकतर समय शरीर से पसीना निकलता है। ऐसे में आपके शरीर में पानी की मात्रा अधिक होने की आवश्यकता होती है। ताकि आप बेहतर तरीके से व्यायाम कर सके और शरीर की आवश्यकता के अनुसार पानी की जरूरत पूरी हो सके। 

केले का कर सकते है सेवन

केले में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जिस में पोटेशियम की मात्रा काफी अच्छी होती है। केले का सेवन करने से आपके वर्कआउट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही केले की मौजूदगी से मैग्नीशियम आपको मसल्स कैंप से बचने में सहायता कर सकते हैं। 

योग से पहले कुछ ना खाएं

योग करने से करीब 2 घंटे पहले आपको कुछ नहीं खाना चाहिए अगर आप खाना खाकर तुरंत योग करते हैं तो आपके पेट में दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसे कई समस्या हो सकती हैं। 

 

Related posts

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने दिए इस्तीफा, जानें कौन होंगे अब नए राज्यपाल

Rahul

बैंकॉक में इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन सेमिनार, उत्तराखंड को मिला शामिल होने का मौका

lucknow bureua

आर्यन खान केस में प्रभाकर सैल का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- NCB ने खाली कागज में कराए जबरन हस्ताक्षर

Rahul