#Meerut देश भारत खबर विशेष यूपी

महिलाएं हिम्मत ना हारे, अब 06306511708 पर सीधे ह्वाट्सएप करें शिकायत : राखी त्यागी

rakhi tyagi mahila ayog sadasya महिलाएं हिम्मत ना हारे, अब 06306511708 पर सीधे ह्वाट्सएप करें शिकायत : राखी त्यागी
  • संवाददाता, भारत खबर

मेरठ। जनपद में आज महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती राखी त्यागी जी द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित  कराया गया।उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह हिम्मत ना हारें, सरकार उनके साथ  है। महिलाएं सरकारी योजनाओं व सेवा का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बने। इस अवसर पर माननीय सदस्य के सम्मुख 24 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को पीड़िता की हर संभव मदद करने के लिए निर्देशित किया।

सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई करते हुए सदस्या श्रीमती राखी त्यागी ने कहा कि भारतीय संविधान ने समानता की दृष्टि से महिला और पुरूष को समान मौलिक अधिकार दिये गये है। महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु महिला आयोग का गठन किया गया है। महिलाओं को भी समाज में पुरूषों के समान अधिकर प्राप्त है इसलिए वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहंे। उन्होने महिलाओं से कहा कि वह सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन 181 पर मदद लें। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिलाएं न्याय व मदद पाने के लिये दर दर की ठोकरे ना खाये।

सदस्या ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने उत्पीड़न को कतई भी बर्दाश्त न करें, बल्कि उसका डटकर सामना करें। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता हेतु आयोग द्वारा व्हाटस ऐप नम्बर 06306511708 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी पीड़ित महिला अपनी आईडी सहित अपनी समस्या को शनिवार व रविवार को छोड़कर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक भेज सकती है।

इस अवसर पर एसीएम कमलेश  गोयल, एसीएमओ एस के शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी  हरि मोहन सिंह ,आशा ज्योति  केंद्र की इंस्पेक्टर संदीपा मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक महिला थाने की इंस्पेक्टर संध्या सिंह, जिला प्रोविजन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया, समाज कल्याण पर्यवेक्षक गोविंद सिंह, सीडीपीओ शशी प्रभा त्यागी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रहे।

Related posts

आखिर कब जागेगा रेलवे प्रशासन, होते होते बचा बड़ा ट्रेन हादसा

Rahul srivastava

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बिहार की बेबी रानी बनीं कनाडा की एक दिन की हाई कमिश्नर

rituraj

शिक्षा क्षेत्र और युवाओं को बजट में मिली बड़ी सौगात, जानिए कैसा रहा बजट 2021

Aditya Mishra