Breaking News देश यूपी

पत्नी का अजब रंग: पति के सांवले रंग से चिढ़ने से लगा दी आग, जिंदा जलाया

Jinda jala diya fire inti man पत्नी का अजब रंग: पति के सांवले रंग से चिढ़ने से लगा दी आग, जिंदा जलाया

बरेली। उत्तर प्रदेश से 22 साल की महिला के खिलाफ अपने पति को जलाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। इस महिला ने पति को इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि उसका रंग सांवला था।
प्रेम श्री नाम की इस महिला की शादी मृतक सत्यवीर सिंह से दो साल पहले हुई थी। उनकी पांच महीने की एक बेटी भी थी। यह घटना सोमवार सुबह 5.45 बजे हुई जह मृतक अपने बिस्तर पर सो रहा था।
महिला ने कथित तौर पर उसके ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पति को आग लगाने की कोशिश के दौरान महिला का पैर भी जल गया। जांच के दौरान मृतक के भाई हरवीर सिंह ने बताया कि उसकी भाभी सत्यवीर को पसंद नहीं करती थी और हमेशा उसके सांवले रंग पर टिप्पणी किया करती थी। पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू की तो तथ्य सामने आए।

Related posts

महामारी की सूची में शामिल हुआ ब्लैक फंगस, सरकार ने किया ऐलान

Aditya Mishra

राजनाथ सिहं ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर हादसे पर जताया दुख

Pradeep sharma

जाम्बिया-भारत का रिश्ता सदैव सकारात्मक रहेगा: नरेंद्र मोदी

bharatkhabar