featured देश राज्य

पति पर शारीरिक अत्याचार करती थी 20 साल बड़ी पत्नी, बंदूक की नोक पर काटे कान

kolkata पति पर शारीरिक अत्याचार करती थी 20 साल बड़ी पत्नी, बंदूक की नोक पर काटे कान

कोलकाता। 20 साल बड़ी पत्नी ने शादी के बाद से ही अपने पति को परेशान कर रखा था। पत्नी अपने पति पर शारीरिक अत्याचार करती थी। आखिर में उसने अपनी बहनों के साथ मिलकर अपने पति के साथ जो किया उसके बारे में जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। यह घटना कोलकाता की है। दरअसल पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर अपने पति के कान ही काट दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पत्नी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू की है।

 

kolkata पति पर शारीरिक अत्याचार करती थी 20 साल बड़ी पत्नी, बंदूक की नोक पर काटे कान

बता दें कि पति मोहम्मद तनवीर का कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी मुमताज और उसकी बहनें फिलहाल फरार हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 साल के तनवीर ने दो साल पहले पड़ोस में रहने वाली मुमताज से शादी कर ली थी। वह उससे 20 साल बड़ी थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आने लगी थी। सूत्रों क मानें तो मुमताज कथित रूप से रोजाना तनवीर पर शारीरिक अत्याचार करती थी।

वहीं तनवीर ने कई बार घर से भागने की कोशिश की लेकिन मुमताज हर बार उसे पकड़ कर घर ले आती थी। तनवीर की मां ने मुमताज से तनवीर को छोड़ने की गुजारिश की थी और इसके बदले में मकान बेच कर उसे काफी पैसा भी दिया था। मुमताज ने पैसे तो ले लिए थे लेकिन उसने तनवीर को नहीं छोड़ा। तनवीर मुमताज के घर में ही रहता था और उसे अपनी मां के पास जाने की भी इजाजत नहीं थी।

साथ ही तनवीर ने आरोप लगाया कि घर से भागने की कोशिश के बाद उसे जबरन पकड़ कर वापिस लाया गया जहां मुमताज ने अपनी बहनों के साथ मिल कर उसकी जबरदस्त पिटाई की। आखिर में उन लोगों ने बंदूक की नोंक पर तनवीर के दोनों काट दिए। उन लोगों ने तनवीर को मरा समझ कर वहीं छोड़ दिया था और फरार हो गई थीं। बाद में पड़ोसियों और तनवीर के घरवालों ने उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया था।

बता दें कि फिलहाल तनवीर का इलाज चल रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर तनवीर ने मुमताज से शादी ही क्यों की थी? इस सवाल के जवाब में तनवीर का कहना है कि एक दोस्त ने उसे फंसा कर मुमताज से शादी करने पर मजबूर कर दिया था। तनवीर ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पुलिस में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस तनवीर की पत्नी और उनके बहनों की तलाश कर रही है।

Related posts

7 मई को पड़ने वाली बुद्ध पुर्णिमा क्यों है खास?, जानिए क्यों मनाई जाती है बुद्ध पूर्णिमा और इसका क्या है महत्व?

Mamta Gautam

होली के खास मौके पर इस बार बन रहे खास ग्रह-नक्षत्रों का संयोग, जाने आज किस वक्त होगा होली दहन

Shubham Gupta

कपिल ने फिर साधा केजरीवाल पर निशाना, लगाया स्वास्थ्य विभाग में घोटाले का आरोप

Rani Naqvi