Breaking News यूपी

Meerut: आखिर क्यों जिम संचालक और महेंद्र सिंह धोनी को भेजा गया नोटिस

Meerut: आखिर क्यों जिम संचालक और महेंद्र सिंह धोनी को भेजा गया नोटिस

मेरठ: कोरोना का असर आम लोगों पर सबसे ज्यादा हुआ है, इस दौरान काम काज ठप हो जाने से आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो गई थी। मेरठ में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस भेज दिया।

दरअसल पूरा मामला एक जिम से जुड़ा हुआ है, धोनी इसके प्रमोटर हैं। मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति ने Sport FIT Gym के संचालक और प्रमोटर दोनों के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है। वादी का कहना है कि उन्होंने 2000 रुपये अदा करके जिम में जाना शुरु किया। प्रवेश के दौरान यह आश्वासन जिम के द्वारा दिया गया था कि अगर कोरोना का प्रभावी होता है और जिम कुछ दिन के लिए बंद हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में उनके पैसे बाद में किसी तरीके से समायोजित कर लिए जाएंगे।

बाद में जब वैसी स्थिति आई तो जिम की तरफ से ऐसा करने से मना कर दिया गया। इसी मामले में स्थिति बिगड़ने लगी। वादी के अनुसार कई बार कहने के बाद भी पैसे नहीं वापिस किए गए। फिर उस व्यक्ति ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए, नोटिस भेज दिया। इस नोटिस में जिम संचालक देवेश कामरा और इसके प्रमोटर रहे महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। नोटिस के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि अभी दूसरी तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related posts

उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी आप, लेकिन करेगी भाजपा के खिलाफ प्रचार

Rahul srivastava

राष्ट्रीय जनता दल के गिरिनाथ सिंह व झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष हुई भाजपा में शामिल

bharatkhabar

यूपी पुलिस के दरोगा को भारी पड़ा रंगबाजी करना पड़े दे दना दन कंटाप

piyush shukla