featured मनोरंजन

हिट होकर भी फ्लॉप सी क्यों लगती है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’?

sushant 1 हिट होकर भी फ्लॉप सी क्यों लगती है सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'?

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज रिलीज हो गई है। सुशांत की आत्म हत्या के बाद लोगों को बेसब्री से इंतजार था। और आज ये इंतजार खत्म हो चुका है। सुशांत के फैन्स को उनकी आखिरी फिल्म पसंद आएगी लेकिन फिल्म का दर्द भरी थीम शायद इस फिल्म को उतने लोगों से ना जोड़ पाए जैसे सुशांत की पिछली फिल्म छिछोरे ने जोड़ा था। कल हो ना हो, आनंद और अंखियों के झरोखे से जैसी फिल्मों के इमोशन जगाने की पूरी कोशिश की गई है।

sushantsingh rajput हिट होकर भी फ्लॉप सी क्यों लगती है सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा'?

 

जो कहीं पर हैं और कहीं पर नहीं हैं। इन फिल्मों के आगे ये फिल्म आपको थोड़ी फीकी लग सकती है। क्योंकि इस तरह की फिल्में आपने पहले भी देखी होंगी इसलिए ये आपके दिल पर इतना असर नहीं छोड़ पाएगी। लेकिन सुशांत की याद आपको जरूर इस फिल्म से जोड़ देगी। यही कारण है कि, सुशांत को देखने के लिए लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म को देखकर आपका दिल भर जाएगा। ये फिल्म एक कैंसर पीड़ित लड़की की है। जिसे दूसरा कैंसर पीड़ित लड़का मरते-मरते जीना सीखा देता है।

सुशांत के जाने के बाद से ही उनकी आखिरी फ‍िल्‍म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब इसका इंतजार खत्‍म हो चुका है और डिज्नी हॉटस्टार पर यह फ‍िल्‍म रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में केवल दिल बेचारा और सुशांत की ही बात हो रही है। जिन लोगों कभी कोई फ‍िल्‍म फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो नहीं देखी, वो भी इस फ‍िल्‍म के लिए इतिहास रचने बैठे। फ‍िल्‍म हर मोर्चे पर खरी उतरी है। इसमें कॉमेडी है, इमोशन है और दर्द है। सुशांत के अपोज‍िट संजना संघी भी खूब जमी हैं, जिन्‍होंने बतौर लीड अदाकारा इस फ‍िल्‍म से पर्दापण किया है।

https://www.bharatkhabar.com/shocking-cases-of-corona-reported-in-24-hours/
इस फिल्म को आपको भी जरूर देखना चाहिए। क्योंकि ये फिल्म आपको जीने का संदेश देकर जाने वाली है।

Related posts

पीएम को आभार व्यक्त कर सांसद कौशल किशोर ने शुरू किया ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम

Shailendra Singh

लखनऊ विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्‍शन, आठ कर्मचारियों को किया बर्खास्त

Shailendra Singh

फीफा वर्ल्ड कप : 36 साल बाद अर्जेंटीना बना वर्ल्ड चैंपियन

Rahul