featured भारत खबर विशेष

चीन और भारत में हुआ युद्ध तो कौन जीतेगा, जानिए चीन में कितना है दम?

war1 चीन और भारत में हुआ युद्ध तो कौन जीतेगा, जानिए चीन में कितना है दम?

दुनिया को कोरोना में फंसाकर लगातार चीन से सटी सीमाओं को अपना कहने वाली चीन अब बुरी तरह से घिर गया है। हांगकांग ने चीन से आजादी के लिए अपने प्रयास बढ़ा दिए हैं तो वहीं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने भी चीन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

war 2 चीन और भारत में हुआ युद्ध तो कौन जीतेगा, जानिए चीन में कितना है दम?
इस बीच चीन नेपाल को उकसाकर भारत पर दबाब बनाने की कोशिश कर रहा है। तो वहीं भारतीय सेना ने भी लद्दाख में अपनी सेना बड़ा कर चीन से निबटने के लिए अपनी कमर कस ली हैय़ ऐसे में अब सवाल उठते हैं कि चारों तरफ से घिर चुका चीन कितना ताकतवर है।

आज हम आपको चीन की सैन्य ताकत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके दम पर वो चीन से सटी सभी चौदहा सीमाओं को अपना बनाने का दावा करता है।

चीनी थलसेना में एक्टिव सैनिकों की कुल संख्या 21,83,000 है। इसके अलावा रिजर्व में रखे गए सैनिकों की संख्या 510000 है। रिजर्व सैनिकों की बड़ी तादाद मुस्लिम बहुल शिनजियांग और हांगकांग में भी तैनात है।

कुल 26,93,000 सैनिकों की संख्या के बावजूद चीनी आर्मी ने आजतक एक बार भी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया है।

कहा जाता है कि वियतनाम वार में उत्तरी वियतनाम के कम्यूनिस्ट शासन को बचाने के लिए चीनी सैनिकों को भेजा गया था लेकिन अनुभव की कमी के कारण बड़ी संख्या में चीनी सैनिक मारे गए थे।

चीनी सेना में 3500 से ज्यादा टैंक हैं, जबकि आर्मर्ड व्हीकल की संख्या 33000 से भी ज्यादा है। चीन ने पाकिस्तान के साथ मिलकर भी एक टैंक का विकास किया है।

चीन की वायुसेना ने 90 के दशक के बाद से तकनीकी के मामले में बहुत विकास किया है। इस समय चीनी एयरफोर्स में कुल विमानों की संख्या 3210 है। इनमें 1232 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं।
चीन ने अमेरिका और रूस के विमानों की नकल कर कई एयरक्राफ्ट को तैयार किया है। हाल में ही चीन ने अमेरिकी बी-2 बॉम्बर की कॉपी बनाई है।

चीन की वायुसेना में कुल 911 हेलिकॉप्टर शामिल हैं। जिनमें से 281 अटैक हेलिकॉप्टर शामिल हैं। चीन ने हाल में ही एक अनमैंड हेलिकॉप्टर का भी सफल परीक्षण किया है।

चीन की वायुसेना में कुल 911 हेलिकॉप्टर शामिल हैं। जिनमें से 281 अटैक हेलिकॉप्टर शामिल हैं। चीन ने हाल में ही एक अनमैंड हेलिकॉप्टर का भी सफल परीक्षण किया है।

चीनी मीडिया के अनुसार, इस हेलिकॉप्टर को भारत से लगी सीमा पर तैनात करने की योजना है।

चीन की नेवी ने साउथ चाइना सी में मई में ही बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया था। चीन ने इस समुद्र में कई ऑर्टिफिशियल आईलैंड्स का भी निर्माण किया है जिसके कारण उसके पड़ोसी देशों के साथ तनाव भी बढ़ा है।

चीन अपनी समुद्री शक्ति को तेजी से बढ़ा रहा है जिससे वह साउथ चाइना सी के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा जमा सके।

तो देखा आपने चीन अपनी इसी सेना के दम पर दुनिया को हुड़की देता है। लेकिन अब चीन बुरी तरह से फंस चुका है। क्योंकि कोरोना के चलते अमेरिका लगातार चीन पर दबाब बना रहा है।

https://www.bharatkhabar.com/corona-continues-to-wreak-havoc-in-america-death-toll-crosses-1-lakh/
ऐसे में चीन बुरी तरह से पगला गया है। भारत ने भी चीन को सीमा पर मात देने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related posts

Janata Darshan in Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

Rahul

उत्तर प्रदेशः चाय वाले की बेटी को मिली 4 करोड़ की स्कॉलरशिप,अब पढ़ाई के लिए जाएगी अमेरिका

mahesh yadav

अमेरिका के सेंट लुइस में सामूहिक गोलीबारी में किशोर की मौत, 9 घायल

Rahul