featured बिज़नेस

जानिए: किसने दिया अंबानी को रिलायंस जियो का आइडिया

mukhesh ambani जानिए: किसने दिया अंबानी को रिलायंस जियो का आइडिया

मुंबई। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि रिलायंस जियों का आइडिया सबसे पहले उनकी बेटी ईशा अंबानी को आया था। अंबानी ने ये बात फाइनैंशियल टाइम्स आर्सेलरमित्तल बोल्डनेसइन बिजनेस पुरस्कार समारोह के दौरान बताई। अंबानी को इस समारोह में बदलाव लाने वाले उद्यम के रूप में सम्मानित किया गया।

mukhesh ambani जानिए: किसने दिया अंबानी को रिलायंस जियो का आइडिया

साथ ही दो साल के अंदर जियो ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रॉडबैंक डेटा उपभोक्ता देश बना दिया है। अंबानी ने बताया कि जियों को शुरू करने में करीब 31 करोड़ का खर्च आया। जियो की जब से शुरुआत हुई है, तब से ही उसने देश के मोबाइल फोन बाजार में उथल-पुछल मचा दिया। जियो ने देश में मोबाइल कंपनियों को कॉल और इंटरनेट की दरें कम करने पर मजबूर कर दिया।

बता दें कि मुकेश अंबानी का कहना है कि जिस वक्त ईशा को इसका आइडिया आया था उस वक्त वो अमेरिका में पढ़ रही थी और छुट्टियां मनाने भारत आई हुई थीं। अंबानी ने बताया कि वह कुछ कोर्ष वर्क भेजना चाहती थीं, लेकिन इंटरनेट अटक रहा था, तब उसने कहा कि हमारे घर का इंटरनेट काफी धीमा है और अटक कर चल रहा है। मुकेश अंबानी ने अपने कहा कि ईशा और आकाश ने उन्हें आश्वस्त किया कि इंटरनेट के बढ़ते दायरे को भारतीय नकार नहीं सकते।

वहीं उनका कहना है कि इसके बाद हमने वर्ष 2016 में रिलायंस जियो को लॉन्च किया और उसके बाद क्या हुआ यह किस से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से 2019 में भारत को 4जी का अगुवा बना दिया और अब यह 5जी के लिए भी तैयार है। इस मौके पर अपने दिवंगत पिता धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए कहा कि वो भारतीय कारोबार जगत में बदलाव के सबसे बड़ा अगुवा थे। साथ ही उन्होंने इस दौरान आकाश और ईशा अंबानी की तारीफ भी की।

Related posts

शशिकला को सजा, प्रदेश के लिए न्याय हैः पलानीस्वामी

Rahul srivastava

LIVE : सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेस कॉफ्रेंस , बता रहे हैं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, Live Update

Rahul

भारत-बांग्लादेश के बीच दोस्ती का नया अध्याय शुरू, 22 समझौते पर हस्ताक्षर

kumari ashu