नई दिल्ली। चार दिवसीय दौरे पर भारत आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों देशों के राजनेताओं की हुई इस मुलाकात में 22 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। समझौते के बारे में जानकारी देते हुए मोदी और शेख हसीना ने मुलाकात के बाद एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सैन्य आपूर्ति के लिए भारत 50 अरब डॉलर का कर्ज बांग्लादेश को देगा।
संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों देश नये क्षेत्रों में सहयोग के इच्छुक हैं। हम यह चाहते हैं कि तकनीक के क्षेत्र में हम साथ काम करें। दोनों देशों के पुराने संबंध हैं और हम एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं। ऊर्जा का संरक्षण और उसकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। इस क्षेत्र में निवेश की जरूरत है। हम बांग्लादेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेंगे। हम द्विपक्षीय संबंध विकसित करना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच यातायात संबंध भी और विकसित करना चाहते हैं, ताकि लोगों को फायदा हो और सामानों का आदान-प्रदान भी हो सकें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी
- बांग्लादेश में निवेश के लिए भारत की कई कंपनियां समझौते करेंगी
- 71 की लड़ाई के योद्धाओं का सम्मान भारत का सम्मान है।
- तीस्ता जल विवाद जल्द सुलझेगा।
- शेख हसीना की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी हम सभी के लिए आदर्श है।
- बांग्लादेश और भारत को साथ मिलकर आतंकवाद का मुकबला करने की जरूरत।
- कोलकाता और बांग्लादेश के बीच बस, ट्रेन सेवा से फायदा होगा।
शेख हसीना ने किया मोदी का समर्थन
ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शेख हसीना ने मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को खत्म करना चाहते हैं।
- हम दोनों देशों की सीमा को सुरक्षित करना है।
- दोनों देशों की आवगमन की सेवा को बढ़ाने से दोनों देशों को फायदा होगा