वायरल

…जब मार्लिन मुनरो की स्कर्ट बनी छतरी !

Marlin Munro ...जब मार्लिन मुनरो की स्कर्ट बनी छतरी !

नई दिल्ली। अपनी हसीन अदाकारी के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री मार्लिन मुनरो भले ही इस दुनिया में न हों लेकिन उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है मुनरो कि वह स्कर्ट जो बारिश के मौसम में लोगों के लिए सुकून की पनाह बन गई। जवानी में अपनी स्कर्ट के लिए मुनरो हमेशा जवां दिलों की धड़कन रही। और एक बार फिर मुनरो का नाम लोगों की जुंबा पर है।

Marlin Munro

बरसात के मौसम में शिकागो से वायरल हुई यह तस्वीर एक बार फिर लोगों की आंखों को सुकून दे रही है। दरअसल शिकागो में भारी बारिश के दौरान मार्लिन की स्टेच्यू के नीचे कई लोगों ने पनाह थी….पनाह इसलिए क्योंकि मार्लिन की इस स्कर्ट ने कई लोगों को भीगने से बचा लिया। इस तस्वीर को देख एक बार फिर लोगों को मुनरो के उस दौर की याद आ गई जब उनकी अदाएं किसी भी शख्स को लुभाने के लिए काफी थीं।

साफ है वजह कुछ भी हो…मुनरो का नाम एक बार फिर लोगों की जुबान पर है। पुरानी यादों के साथ मुनरो को वो जमाना भी लोगों की आंखों में फिर उतर आया।

Related posts

जब एक ट्रॉसपोर्ट सफर करता दिखा दूसरा वाहन (देखें वीडियो)

Rahul srivastava

फेसबुक से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

bharatkhabar

डोनाल्ड ट्रम्प हुये कोरोना पॉजिटिव, ग्लोबल टाइम्स ने कसा तंज

Trinath Mishra