लाइफस्टाइल featured

पुरुषों के बारे में नहीं जानती होंगी ये बातें

Untitled 21 पुरुषों के बारे में नहीं जानती होंगी ये बातें

नई दिल्ली। महिला और पुरुष दोनों की प्रवृत्ति काफी अलग होती है और आमतौर पर जब बात आती है नेचर की तो हम मुख्य रुप से महिलाओं के नेचर की बात करते है कि महिलाओं को समझना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में हुई एक स्‍टडी में बताया गया है कि पुरूषों का स्‍वभाव बेहद जटिल होता है। आज हम इसी बारें में बात करने वाले हैं।

Untitled 21 पुरुषों के बारे में नहीं जानती होंगी ये बातें

कमिटमेंट

आपने ऐसा कई बार सुना होगा कि जो लड़के होते है वो कमिटमेंट से डरते है और इसलिए वो किसी के साथ रिश्‍ते में बंधना नहीं चाहते हैं। पर ऐसा नहीं है ड़के या पुरूष कभी भी कमिटमेंट करने से नहीं डरते हैं। लेकिन वो चीजों को सही तरीके से करने के लिए राइट प्‍लानिंग में विश्‍वास रखते हैं और इसके लिए उन्‍हें थोड़ा समय चाहिए होता है। पुरूष कमिटमेंट करने में जल्‍दबाजी करने से बचते हैं। वो बहुत यथार्थवादी होते हैं यानि उनका कोई भी स्‍टेप सपनों की दुनिया में संजोकर उठाया हुआ नहीं होता है जोकि लड़कियां अकसर करती हैं।

जैसे हो वैसे ही पसंद करना

लड़कियां अक्सर जब भी अपने पार्टनर से मिलती है तो वो काफी सज धज कर मेकअप करके मिलती है क्योकि उन्हें लगता है कि बिना मेकअप के लड़के लड़कियो को पसंद नहीं करते है अगर आप भी ऐसा सोचते है तो आपको बताना चाहेंगे कि ऐसा नहीं है लड़को को जीरो मेकअप वाली लड़की ज्यादा पसंद आती है। क्‍योंकि उनका कॉन्‍फीडेंस आप पर होता है न कि आपके मेकअप पर। वैसे भी आपको जानकर शायद आश्‍चर्य लगे कि कोई भी लड़का, किसी लड़की या महिला के कॉन्‍फीडेंस से प्रभावित होता है कि वो किस तरह से चीजों को डील करती है। अगर आप ऐसा मानती हैं कि आपके मेकअप करने पर वो आपसे खुश होते हैं तो ये गलत है।

एडल्ट मूवी

लड़के आमतौर पर एडल्ट मूवी को काफी पसंद करते है और उसे देखते समय उन्हें शर्म महसूस नहीं होती है और ना ही वो इससे हिचकिचाते हैं। वो आपस में इस बारे में बात भी कर लेते हैं। हर पुरूष के लिए ऐसे कंटेट को देखना या पढ़ना सामान्‍य बात होती है। उनके इस व्‍यवहार से उनकी प्रकृति या फितरत को समझना गलत होगा। वो ऐसी चीजों को लेकर सहज होते हैं और बात करने में भी नहीं शर्माते हैं।

कॉन्फीडेंट ना होने पर

पुरूष के नेचर की जब बात आती है तो एक बात कही जाती है कि जब पुरुष किसी भी चीज़ या बात को लेकर कॉन्‍फीडेंट नहीं होते हैं तो वो उसे छुपाने या न बताने का प्रयास करते हैं। जब तक उनको किसी बात पर पूरा कॉन्‍फीडेंस नहीं आ जाता है तब तक वो उसे बाहर नहीं निकालते हैं। ऐसे में बार-बार वो बात पूछना उनमें झुंझलाहट पैदा कर देता है।

अपना पेशन शेयर करना

पुरूषों को अपने पार्टनर के साथ अपने पैशन को शेयर करना बहुत पसंद आता है कि उन्‍हें क्‍या पसंद है और वो अपनी लाइफ में क्‍या करना चाहते हैं। वो इसे तब आसानी से पा लेते हैं जब उनकी पार्टनर उन्‍हें इसके लिए फोर्स करती है और वो मन से पूरा प्रयास करते हैं। वो अपनी पार्टनर को उन्‍हें सपोर्ट करते हुए देखना चाहते हैं इसलिए उनके साथ वो अपने शौक को साझा करते हैं।

कॉम्‍पलीमेंट की होती है जरुरत

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं को कॉम्‍पलीमेंट की आदत होती है और उन्हें कॉम्‍पलीमेंट सुनना काफी अच्छा लगता है पर क्या आपको पता है कि पुरुषों को भी कॉम्‍पलीमेंट की आदत होती है। पुरूषों को भी तारीफ़ पसंद आती है। उनका भी दिल करता है कि कोई उनकी तारीफ़ करे। उन्‍हें पसंद करें और कॉम्‍पलीमेंट दे कि वो अच्‍छा लग रहा है। अपने पार्टनर से तारीफ़ बटोरना भी पुरूषों को बहुत पसंद होता है। एक छोटी सी तारीफ भी उनका दिन ख़ास बना देती है। इसलिए आपकी भी ये ड्यूटी है की आप समय-समय पर उनकी तारीफ़ करते रहे।

बिल का भुगतान अलग करना

पुरूषों को आमतौर पर वो महिलाएं काफी पसंद आती है जो डेट के दौरान बिल खुद देती है या शेयर करती है ऐसी महिलाओं के साथ पुरुष समय बिताना काफी पसंद करते हैं और ऐसी महिलाओं को खास तवज्जों देते हैं।

Related posts

मरेठः विदाई समारोह में ऐसा क्या हुआ जो वायरल हो गई इस इंस्पेक्टर की तस्वीर

Shailendra Singh

पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे ओली

lucknow bureua

भारत फिर भेजेगा वुहान शहर AIF का विमान, चीन ने नहीं दी मंजूरी

Rani Naqvi