featured देश

Weather Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

mumbairainstoday 1623231063 Weather Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

Weather Today: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले दिनों से हो रही बारिश पहाड़ से मैदान तक आसमान से आफत बन रही है। हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश मुसीबत बनकर आई है।

ये भी पढ़ें :-

CWG 2022 Day 4 India Schedule: राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन में भारत टीम के मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

इन राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण और आंतरिक कर्नाटक, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

weather monsoon update flood in maharashtra red alert in 11 district delhi  up rain - India Hindi News - महाराष्ट्र के 11 जिलों में रेड अलर्ट, गुजरात,  कर्नाटक में बाढ़ का कहर,

वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, विदर्भ, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों,मध्य महाराष्ट्र और कोंकण व गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Weather Forcast Today Imd Heavy Rainfall Alert In 6 States Know Delhi,  Bihar Up Monsoon Update In Hindi - Heavy Rain And Weather Updates: देश के  छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,

हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी 
मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में दो अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग में राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से व्यापक वर्षा हो रही है जिसके कारण तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

शनिवार और रविवार को बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य की 25 प्रमुख सड़कों पर आवागमन तक बंद करना पड़ा। भारी बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी लड़खड़ा गई।

मुंबई में शुरू हुई आफत का बारिश! सड़कें बनीं नदियां, हर तरफ पानी ही पानी,  देखें कैसे डूबी डूबी नजर आ रही मायानगरी Video | TV9 Bharatvarsh

केरल में जमकर बरसेंगे बादल 
केरल में भी मानसून काफी सक्रिय दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कई जिलों में भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के लिए 8 जिलों में 2 अगस्त को और 12 जिलों में 3 और 4 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

मालिवाल ने यौन शोषण मामले पर पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस

shipra saxena

यूपी : लखनऊ में जीका वायरस संक्रमित मरीजों के लिए बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन

Neetu Rajbhar

भाजपाई राज में क़ानून व्यवस्था बेहाल: कांग्रेस

Rani Naqvi