Breaking News featured देश यूपी

मतदान केंद्र पर मतदान की अपील पड़ी भारी, प्रशासन ने भोला सिंह को किया नजरबंद

bhola singh bjp mp bulandshahar मतदान केंद्र पर मतदान की अपील पड़ी भारी, प्रशासन ने भोला सिंह को किया नजरबंद

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव 2019 में के द्वतीय चरण मतदान में एक अजीब बात सामने आई है जब भाजपा प्रत्याशी तथा सांसद डॉ. भोला सिंह मतदान के दौरान मतदान स्थल के अंदर जाकर मतदान की अपील करने लगे। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए डॉ भोला सिंह को मतदान खत्म होने तक नजरबंद भी किया है।
बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह का मतदान के दौरान कई बार मतदान केंद्र में जाना भारी पड़ गया। चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने भोला सिंह को पूरे दिन के लिए नजरबंद कर दिया है। अब वह शाम को पांच बजे तक जिले के किसी भी बूथ पर नहीं जा सकेंगे। भोला सिंह के खिलाफ किसी ने जिलाधिकारी को शिकायत की कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने भोला सिंह को नोटिस जारी किया है।
बुलंदशहर में मतदान के दौरान भोला सिंह एक बूथ के अंदर जाने लगे तो सुरक्षकर्मी ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मी की किसी से फोन पर बात कराई जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने अंदर जाने दिया। इसके बाद बुलंदशहर के जिला प्रशासन पर तब प्रश्न खड़े हो गए। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने कहा कि सांसद ने डीएम से फोन पर बात कराई थी और डीएम ने उन्हें अंदर जाने के लिए कहा था। भोला सिंह मतदान केंद्र में निरीक्षण की बात कहकर बूथ के अंदर गए थे, लेकिन वह वहां पर लोगों से बात करने लगे। बूथ के अंदर प्रतिनिधि का इस प्रकार का आचरण आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी कारण आयोग ने भोला सिंह को दिनभर के लिए नजरबंद कर दिया। आज दोपहर एक बजे तक बुलंदशहर में हुआ 39।1 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Related posts

झारखंड : हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, BJP का विधानसभा से वॉकआउट, पक्ष में 48 वोट पड़े

Rahul

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे ब्लॉक, शहरों में भरा पानी

Rahul

Indian Economy : आर्थिक विकास दर में हुआ सुधार, अब 10.5 फीसदी होगा ग्रोथ रेट

Neetu Rajbhar