featured यूपी

प्रयागराज: सभी राजनीतिक दल अपने गढ़ को मजबूत में जुटे, बीजेपी ने 300 प्लस कहा…

प्रयागराज: सभी राजनीतिक दल अपने गढ़ को मजबूत में जुटे, बीजेपी ने 300 प्लस कहा...

प्रयागराज: 2022 विधानसभा जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने गढ़ को मजबूत करने के लिए चुनावी मैदान में कूदते हुए तेजी के साथ प्रचार प्रसार शुरू कर दिए है।hadiya1 प्रयागराज: सभी राजनीतिक दल अपने गढ़ को मजबूत में जुटे, बीजेपी ने 300 प्लस कहा...

अपने-अपने क्षेत्र में आम लोगों के बीच पहुंच रहे सभी नेता एक बार फिर से लोगों से वादा करना शुरू कर दिया है। अपने प्रचार प्रसार के दौरान सभी पार्टियां वह चाहे भारतीय जनता पार्टी की हो, कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी की हो या फिर बहुजन समाज पार्टी हो, सभी ब्राह्मणों को अपने तरफ आकर्षित करने की रणनीति बना रहे हैं।hadiya 1 प्रयागराज: सभी राजनीतिक दल अपने गढ़ को मजबूत में जुटे, बीजेपी ने 300 प्लस कहा...

इसी क्रम में ब्राह्मणों को साथ लेकर 2022 विधानसभा चुनाव का आगाज करने कल बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र तिवारी जहां प्रयागराज हडिया विधानसभा क्षेत्र के सैदाबाद पहुंचे तो वही उनके जाने के कुछ ही देर बाद देर शाम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य का भी हंडिया में आगमन हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।hadiya2 प्रयागराज: सभी राजनीतिक दल अपने गढ़ को मजबूत में जुटे, बीजेपी ने 300 प्लस कहा...

इस दौरान शैलेंद्र मौर्य ने कहा कि आगामी 2022 की चुनावी लड़ाई में युवाओं का अहम योगदान रहेगा और युवा शक्ति पूरी तरह से भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि यही युवा शक्ति 2022 में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को 300 से ज्यादा सीटें जिता कर विजई बनाएगी।

इस दौरान वहां अल्पसंख्यक मोर्चा गंगा पार भाजपा जिला महामंत्री सैफुल अब्बास, धवल त्रिपाठी रामेश्वर तिवारी सतीश तिवारी विवेक सिंह सागर त्रिपाठी प्रियांशु तिवारी अंबुज पांडे समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Bird Flu: सैंपल निगेटिव पाए जाने के बाद सीएम केजरीवाल ने दिए मुर्गा मंडी खोलने के आदेश

Aman Sharma

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली पहुंचे किसान, धरना प्रदर्शन में दिया ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ का नारा

Trinath Mishra

मैं खुद से मिलने चला गया था केदारनाथ : पीएम मोदी

bharatkhabar