featured देश

भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

bjp 1 भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में भाजपा प्रमुख अमित शाह की एक रैली के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें तीन कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने चेतावनी दी है कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमले ममता सरकार को महंगा पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। दोनों पार्टियों के सूत्रों ने बताया कि झड़प में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

bjp 1 भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

 

बता दें कि राज्य में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, हमारे समर्थक पूर्वी मिदनापुर जिले के कांठी में आयोजित अमित शाह की रैली से लौट रहे थे तो उन पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया। यह शर्मनाक है। हम इसकी आलोचना करते हैं। वहीं तृणमूल नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा राज्य की शांति और स्थायित्व को भंग करने की कोशिश कर रही है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम ममता जी को चेतावनी देना चाहते हैं कि इस प्रकार बीजेपी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और न ही झुकने वाले हैं। यह ममता जी को बहुत महंगा पड़ेगा।

Related posts

राजस्थान सीमा में ड्रोन घुसने पर बीएसएफ ने खदेड़ा, पाकिस्तानी होने की आशंका

bharatkhabar

74वां गणतंत्र दिवस, देश ने कर्तव्य पथ पर दिखाई अपनी ताकत

Rahul

पंजाब ने 6 विकेट से दिल्ली डेयरडेविल्स को दी मात

mohini kushwaha