देश भारत खबर विशेष राजस्थान

ग्रामीणों ने पकड़ा मोर-शिकारी, मृत मोर भी बरामद, पुलिस को सौंपा

more dead rajasthan ग्रामीणों ने पकड़ा मोर-शिकारी, मृत मोर भी बरामद, पुलिस को सौंपा

बारां। बारां जिले में ग्रामीणों ने रविवार को शिकारियों को राष्ट्रीय पक्षी मोरों का शिकार करते पकड़ लिया। एक शिकारी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जबकि बाकी वहां से भाग निकल गए। शिकारी के पास से चार मृत मिले। ग्रामीणों ने शिकारी को पुलिस कों सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बापचा थाने के नागदा गांव में ग्रामीणों को सूचना मिली की कुछ लोग मोरों का शिकार कर रहे हैं। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तथा शिकारियों को मोरों का शिकार करते हुए पकड़ लिया। शिकारियों के पास चार मृत मोर थे। यह देख कर ग्रामीणों ने शिकारियों को पकड़ लिया। इस बीच तीन-चार शिकारी वहां से भाग खड़े हुए जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर बापचा पुलिस वहां पहुंची तथा शिकारी को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम प्रकाश कंजर है तथा वह बटावदा का रहने वाला है। पुलिस ने मृत मोरों को वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अनंतनाग: रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में हुआ प्रदर्शन, सुरक्षाबलों की गाड़ी फूंकी

Pradeep sharma

मानहानि केस: पीएम का नाम नहीं घसीट सकते जेठमलानी

kumari ashu

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी एसपीजी संशोधन बिल 2019 पारित, कांग्रेस के सदस्यों ने किया वॉकआउट

Rani Naqvi