पंजाब भारत खबर विशेष राज्य

होशियारपुर के लोग बने मंद-बुद्धि, बारात में एक घंटे तक चले ईंट-पत्थर, कई घायल

fight crime marpeet होशियारपुर के लोग बने मंद-बुद्धि, बारात में एक घंटे तक चले ईंट-पत्थर, कई घायल

होशियारपुर। चौहाल के पास एक शादी समारोह में शराब पीकर पहुंचे बारातियों और लड़की पक्ष में एक घंटे तक हाई बोल्टेज ड्रामा चला। जैसे ही दूल्हा पहुंचा और रिबन काटने की रश्म की बारी आई तो किसी ने बारातियों को कुछ कह दिया। इससे दूल्हा भड़क गया।
इसके बाद वहां हाथापाई शुरू हाे गई, जिसके हाथ में जाे आया वही फेंक कर मारने लगा। किसी को शादी का लड्डू हाथ आया ताे वहीं फेंककर मार दिया किसी ने पत्थर उठाकर मारे। कोई इधर भाग रहा था कोई उधर। लड़ते-लड़ते दोनों पक्ष हाईवे तक पहुंच गए। एक घंटे चले ड्रामे के बाद बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ और फिर शादी की रश्में शुरू हुईं।
फिल्लौर से होशियारपुर गई थी बारात
दूल्हा पूरन की फिल्लौर से बारात लेकर चौहल की सुन्दरी को ब्याहने पहुंचा। बारात दोपहर करीब 3 बजे पहुंची। पंडाल सजा था और डीजे चल रहा था। दूल्हा रिबन काटने लगा तभी किसी ने शरारत कर दी। दूल्हे के पिता हरि राम ने कहा-लड़की वालों ने बरातियों पर हमला किया। दरअसल, लड़की का रिश्तेदार सोनू ने कहा कि बारातियों ने उसके भाई के चपेड़ मार दी थी।

Related posts

अमित शाह ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए एमपी सीएम कमलनाथ पर साधा निशाना

Rani Naqvi

Punjab News: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक, 11 लोगों की मौत

Rahul

सत्ता का मनमाना इस्तेमाल बढ़ती असुरक्षा का द्योतक है: राहुल गांधी

bharatkhabar