featured देश राज्य

सीएम वीरभद्र सिंह के बागी स्वर, चुनाव नहीं लड़ने की दी धमकी

virbhadra singh सीएम वीरभद्र सिंह के बागी स्वर, चुनाव नहीं लड़ने की दी धमकी

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों खासा तनातनी का माहौल बना हुआ है। पार्टी के कई नेता और विधायक अपना बागी सुर दिखा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तरफ से भी तीखे स्वर सामने आए हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने विधायक दल की बैठक में चुनाव से अपने पैर पीछे खींचने की धमकी दी है। उन्होंने इसके लिए बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी की तरफ से जो प्रदेश कमेटी को उचित सहयोग नहीं मिल रहा है।

virbhadra singh सीएम वीरभद्र सिंह के बागी स्वर, चुनाव नहीं लड़ने की दी धमकी
virbhadra singh

प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। सीएम पर गंभीर आरोप लगने के बाद पार्टी की साख एक बार फिर कमजोर हुई है। जानकारी के अनुसार सीएम और पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच इन दिनों रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। जानकारी के अनुसार अगामी चुनाव में पार्टी आलाकमान ने सीएम के चेहरे को आगे बढ़ाया है तो दूसरी तरफ पार्टी अध्यक्ष सुक्खू नई चेहरों को आगे लाने की बात कर रहे हैं। इसके लिए सीएम वीरभद्र सिंह ने सोनिया गांधी को लिए पत्र में कहा है कि प्रदेश कमेटी के लिए पार्टी का यही रवैया रहा तो वह इस बार का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इस बीच जानकारी है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सीएम वीरभद्र सिंह के हाथों में पार्टी की कमान नहीं देना चाहते, सीएम पिछले कई दिनों से पार्टी अध्यक्ष बदलने की मांग कर रहे हैं। पार्टी में फूट के चलते सीएम निराश हैं। अपनी मांगों पर अमल ना होने के कारण उन्होंने चुनाव से अपने पैर पीछे लेने की बात कही है। उन्होंने इस दौरान पार्टी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

Related posts

भय्यूजी महाराज के गोली मारकर आत्महत्या मामले में नया मोड़, बरामद हुआ सुसाइड नोट

Rani Naqvi

जम्मू-कश्मीर के मामले अन्य राज्यों में स्थानांतरित हो सकते हैं

bharatkhabar

दुनिया को कोरोना देने वाले चीन के आये बुरे दिन, अमेरिका के इस कदम से होगा तीसरा विश्व युद्ध..जानिए कोरोना के बीच कैसे मचेगी तबाही..

Mamta Gautam