Vadodara Boat Accident: गुजरात के वडोदरा की हरनी झील में हादसा हो गया। दरअसल, नाव पलटने से 12 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें :-
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने
वहीं घटना के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट घटना में दुख जताया। उन्होंने लिखा- वडोदरा के हरनी तालाब में बच्चों के डूबने की खबर बेहद दुखदायी है। मैं उन बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं जिन्होंने अपनी जान खो दी।
વડોદરાના હરણી તળાવમાં બોટ પલટી જતાં બાળકોના ડૂબવાની ઘટના અત્યંત હૃદયવિદારક છે. જાન ગુમાવનાર નિર્દોષ બાળકોના આત્માની શાંતિ માટે પ્રાર્થના કરું છું.
દુ:ખની આ ઘડીમાં તેમના પરિવારજનો પ્રત્યે આત્મીય સંવેદના વ્યક્ત કરું છું. પરમકૃપાળુ પરમાત્મા તેમને આ દુ:ખ સહન કરવાની શક્તિ આપે.…
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) January 18, 2024
सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा कि इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित के परिवारों के दुख में शामिल हूं। भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। जो छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।”
હરણી તળાવની દુર્ઘટનાના સ્થળે પહોંચીને રાહત-બચાવ કામગીરીનું પ્રત્યક્ષ નિરીક્ષણ કરીને તંત્રને જરૂરી સૂચનાઓ આપી. pic.twitter.com/Xedfd4rJZX
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) January 18, 2024
बता दें वडोदरा के निजी स्कूल के शिक्षक 23 बच्चों को ट्रीप के लिए हरनी झील में लेकर गए थे। 15 लोगों की क्षमता वाली नाव में शिक्षकों समेत 23 बच्चों को बैठाकर घुमाया जा रहा था। तभी अधिक क्षमता होने के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव झील में पलट गई। आरोप है कि नाव में बैठें किसी भी शख्स ने लाइफ जाकैट नहीं पहनी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लापता छात्रों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।