featured देश

COVID Vaccination: टीकाकरण में भारत ने लाई तेजी, 5 करोड़ से ज्यादा को दी गई डोज

corona vaccine COVID Vaccination: टीकाकरण में भारत ने लाई तेजी, 5 करोड़ से ज्यादा को दी गई डोज

नई दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच देश में वैक्सीनेशन में भी तेज हुई है। टीकाकरण के 67वें दिन रिकॉड लोगों को टीका लगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 32 लाख 53 हजार 95 लोगों को टीका लगाया गया, जो कि अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ों हैं। इसी के साथ देश में अब तक 5 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों की वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें से 79 लाख हेल्थवर्कर्स शामिल हैं। जिन्होंने पहली डोज ली है और 50 लाख से ज्यादा ने दूसरी डोज ली है। साथ ही 83 लाख 33 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज ली और 30 लाख 60 हजार ने दूसरी।

60 ज्यादा उम्र के 2 करोड़ लोगों का लगा टीका

60 साल से ज्यादा उम्र के कुल 2 करोड़ लाभार्थी और 45 से अधिक उम्र के करीब 50 लाख लाभार्थियों ने डोज दी गई है। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया गया था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण उन लोगों के लिए 1 मार्च से शुरू हुआ जो 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं और 45 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए जो किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित हैं।

1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन

केंद्र ने मंगलवार को घोषणा की है कि 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को 1 अप्रैल से कोविड-19 वैक्सीन मिलेगी। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि, एक अप्रैल से 45 साल से 59 साल के जिन लोगों को टीका लगाया जाएगा। उनको किसी भी अन्य बीमारी से ग्रसित प्रमाण पत्र दिखाने की जररूत नहीं होगी।

पोर्टल पर करा सकेंगे पंजीकरण

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इन लोगों का रजिस्ट्रेशन संभव बनाने के लिए को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किया जा रहा है। और एक जनवरी 1977 के बाद जन्मे लोग एक अप्रैल से को-विन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे।

Related posts

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट पर 197 पर था

Trinath Mishra

लॉकडाउन 4.0  में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, कोई भी जिला रेड जोन  में नहीं, खुल जाएंगी ज्यादतर चीज़े

Rani Naqvi

मुंबई में आज से शुरू धारा 144 लागू, पुलिस ने नए साल को लेकर लगाई रोक

Rahul