featured उत्तराखंड

बारीश से अल्मोड़ा में देखने मिल रहा है भारी नुकसान, पांच लोगों की हुई मौत

IMG 20211020 140336 बारीश से अल्मोड़ा में देखने मिल रहा है भारी नुकसान, पांच लोगों की हुई मौत
Nirmal बारीश से अल्मोड़ा में देखने मिल रहा है भारी नुकसान, पांच लोगों की हुई मौत
                                                               
निर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)
अल्मोड़ा: पिछले तीन दिनों की बारिश से जनपद अल्मोड़ा में भारी नुकसान हुआ है जनपद के भिकियासैंण स्याल्दे अल्मोड़ा नगर में 5 मकाने पूरी तरह ध्वस्त हो गए जिनमे अलग अलग जगह 5 लोगो की मृत्यु हो गयी है।
वही जनपद के 21 आंतरिक मार्ग और 1 एनएच पूरी तरह बंद कर दिये गये  है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों का  आना -जाना  पूरी तरह से  बंद है.  कई  रास्तों में लोग फंसे हुए हैं हालांकि जिलाप्रशासन  रास्तों  को  खुलवाने के साथ -साथ  लोगो को निकालने का  काम भी  कर रहा है।
नैनीताल झील का पानी भी ओवरफ्लो होने से लोग हुए परेशान:

वहीं  बारिश की वजह से  नैनीताल झील का पानी भी ओवरफ्लो हो गया और सड़कों तक आ गया। बारीश की वजह से नैनीताल में नौ लोगों के मौत की खबर सामने आयीअल्‍मोड़ा में भी एक मकान की दीवार गिरने से युवती की मौत हो गई। वेमौसम की इस बारीश ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

साथ ही इन हालातों पर सीएम धामी लगातार जायजा ले रहे हैं। और लोगों को मदद दी जा रही है, फसे हुए लोंगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

Related posts

आफ़त: राजधानी में नहीं कम हुआ ऑॅक्सीजन का संकट

sushil kumar

केंद्र सरकार का फैसला,अब शहरी क्षेत्रों में 70 की स्पीड से दौड़ेगी कार

lucknow bureua

सीएम-पीएम के कार्यालयों में करता फोन, मौसम का हाल पूछकर हंस देता

lucknow bureua