featured उत्तराखंड

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने, दो महीने से सैलरी ना मिलने पर जतायी नाराजगी

IMG 20211008 122507 अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने, दो महीने से सैलरी ना मिलने पर जतायी नाराजगी
Nirmal अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने, दो महीने से सैलरी ना मिलने पर जतायी नाराजगी
निर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)
अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज को सरकार जल्द ही शुरु  करने का दावा कर रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि यहाँ नियुक्त किये गए डॉक्टरों दो महीने से अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं।
दो महीने से आस लगाये बैठे हुए हैं डॉक्टर्स 
एक तरफ जहां कोरोना काल में  डॉक्टरों ने दिन रात काम किया ये किसी से छुपा नहीं हैं। लेकिन अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स अपनी ही सैलरी की  दो महीने से आस लगाये बैठे हुए हैं।
13 रेजिडेंट डॉक्टरों को 2 महीने से नहीं मिली  सैलरी 
यहाँ तैनात किए 13 रेजिडेंट डॉक्टरों को 2 महीने से सैलरी नही मिली है। एक दशक से अधिक समय से निर्माणाधीन अल्मोड़ा  मेडिकल कॉलेज कब शुरू होगा यह एक सपना बनाता जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज जल्द  शुरू करने का दावा
हालांकि  सरकार इसे जल्द ही  शुरु करने का दावा कर रही है। कॉलेज शुरू करने के लिए एनएमसी की मान्यता का इंतजार चल रहा है।  फैकल्टी पूरी करने के लिए यहाँ 13 नए रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जा चुकी है।
डॉक्टरों में  दिखी  नाराजगी
लेकिन  हैरानी की बात तो ये  है कि इन डॉक्टरों को पिछले 2 महीने से सैलरी  नही मिली है। जिसकी वजह से  डॉक्टरों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
IMG 20211008 122341 अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने, दो महीने से सैलरी ना मिलने पर जतायी नाराजगी
वहीं डॉक्टर्स इस मामले  को  विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के पास लेकर गये हैं, और दो महीने सैलरी ना मिलने से हुई परेशानी के बार में डॉक्टरों ने अपना हाल बताया।
IMG 20211008 122354 अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने, दो महीने से सैलरी ना मिलने पर जतायी नाराजगी
आपको बता दें कि इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए  बताया कि डॉक्टरों ने 2 महीने से सैलरी न मिलने की बात  कही  है, और जल्द ही इस पर कार्यवाही की जायेगी ताकि उनकी परेशानी को हल किया जा सके।

Related posts

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार चुने टीम के लिए दो उप-कप्तान

mahesh yadav

तमिलनाडु में 700 करोड़ की अघोषित संम्पत्ति का भण्डाफोड़, आयकर विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

bharatkhabar

लव जिहाद मामले में हदिया को सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब

piyush shukla