निर्मल उप्रेती, संवाददाता
प्रदेश में 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा पहुंचे प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने, आगामी चुनाव को लेकर अल्मोड़ा जिला कार्यकारणी की बैठक की।
मंत्री बिशन सिंह समेत कई लोग बैठक में शामिल
बैठक में प्रदेश के कैविनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, जिलाप्रभारी संघटन आशीष गुप्ता समेत विद्यायक महेश जीना, विधायक महेश नेगी, विधायक रघुनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा चौहान समेत जिले के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
23 मंडलों के पदाधिकारियों को प्रस्ताव
वहीं जिलाप्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि आगामी 2022 के लिये जनपद के 23 मंडलों के पदाधिकारियों को प्रस्ताव दिए गए हैं।
आशीष गुप्ता जनपद प्रभारी संघटन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कार्यों का विवरण लिया गया है। और सेवा ही संघटन को लेकर कार्यकर्ताओं ने क्या कार्य आज तक किये उसके लिये मतगणना की गई।