featured देश यूपी

उत्तर प्रदेश का नया रिकॉर्ड, वैक्सीन की 10 करोड़ से अधिक डोज़ लगाने वाला पहला राज्य बना, 54 दिन में लगाई 5 करोड़ डोज़

DDDDDDD उत्तर प्रदेश का नया रिकॉर्ड, वैक्सीन की 10 करोड़ से अधिक डोज़ लगाने वाला पहला राज्य बना, 54 दिन में लगाई 5 करोड़ डोज़

कोरोना को लगातार मात दे रहे उत्तर प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ से अधिक डोज लगाने का एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ टीके लगाने वाला देशभर में एकमात्र राज्य है।

उत्तर प्रदेश ने वैक्सीनेशन में फिर बनाया नया रिकॉर्ड

कोरोना को मात देने में उत्तर प्रदेश सरकार नंबर वन पर बनी हुई है। प्रदेश में वैक्सीनेशन हो या फिर कोरोना को कंट्रोल करने की बात हर चीज में उत्तर प्रदेश बाकी राज्यों से आगे है। कोरोना को लगातार मात दे रहे उत्तर प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ से अधिक डोज लगाने का एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ टीके लगाने वाला देशभर में एकमात्र राज्य है।

54 दिन में प्रदेश में 05 करोड़ वैक्सीन की डोज़ लगी

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन काफी रफ्तार से हो रहा है। 54 दिन में प्रदेश में 05 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 3 अगस्त तक प्रदेश में जहां वैक्सीन की 5 करोड़ खुराक लगाई गई थी। तो वहीं इसके अगले 54 दिन में प्रदेश में 5 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई। जबकि टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत में पहले एक करोड़ टीके लगाने में करीब 100 दिन लगे थे।

10 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाने वाला पहला राज्य बना

10 करोड़ का आंकड़ा पार होने के खास मौके को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य कर्मियों और आमजनता को समर्पित किया। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। वहीं 7 करोड़ 78 लाख वैक्सीन की डोज लगाने के साथ महाराष्ट्र दूसरे पायदान पर है। वहीं तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

बढ़ी वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हुआ कोरोना का ग्राफ

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार जहां बढ़ी है वहीं कोरोना की रफ्तार हर दिन कम हो रही है। बढ़ती वैक्सीनेशन के चलते कोरोना के केस में भारी गिरवाट आई है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 15 हजार 209 लोगों के टेस्ट किए गए। जिसमें से मात्र 14 नए मरीज मिले। वहीं 24 घंटे में 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 177 रह गई है। प्रदेश के 30 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है।

Related posts

वट सावित्री की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलती, पति की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें पूरे नियमों के साथ पूजा..

Mamta Gautam

लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोरोना टीकाकरण कराने आए लोगों का किया उत्साहवर्धन

Shailendra Singh

डॉग स्क्वॉड को ‘न्यू इंडिया’ का कैप्शन देकर राहुल ने बनाया पीएम का मजाक

bharatkhabar