Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश के कोने कोने से भारी तादाद में तीर्थयात्री बाबा केदार के धाम में पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-
आम आदमियों के लिए केदारनाथ धाम के गर्भ गृह का वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। लेकिन एक महिला गर्भगृह में जमकर नोट उड़ा रही है। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पूजा करा रहे तीर्थं पुरोहित भी महिला को ऐसा करते देख रहे हैं।
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर हुआ मुकदमा दर्ज।@BKTC_UK @DmRudraprayag @DIGGarhwalRange @uttarakhandcops pic.twitter.com/wUGlbiH7Nd
— Rudraprayag Police Uttarakhand (@RudraprayagPol) June 19, 2023
हाल में मंदिर के अंदर सोने की दीवारों क़ो लेकर हल्ला मचा और तीर्थ पुरोहितो ने जमकर इस पर निशाना साधा। अब तीर्थं पुरोहित गर्भ गृह के अंदर ऐसे नोट उड़ाने वाले दृश्यों पर रोक लगाने की जगह पर वीडियो बनता देख रहे हैं और इस पर चुप्पी साधे हैं।
महिला पर FIR दर्ज
वहीं, इस मामले पर रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इस दौरान मौके पर मौजूद रहे बदरी केदार मंदिर समिति के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने को कहा है।