उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल देखे को मिल रही है। इसी बीच जागेश्वर विधानसभा से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है की अगले 15 दिनों में 6 बीजेपी के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
15 दिनों में बीजेपी के 6 विधायक होंगे कांग्रेस में शामिल
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल देखे को मिल रही है। प्रदेश में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच जागेश्वर विधानसभा से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है की अगले 15 दिनों में 6 बीजेपी के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस की फिर बढ़ेगी ताकत
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के बड़े नेता यशपाल आर्य ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की थी। यशपाल आर्य ने अपने बेटे के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जिसके बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। वहीं अब गोविंद सिंह कुंजवाल के इस बयान से एक बार फिर प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस विधायक का ये दावा कितना सही है और कितना गलत ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन यशपाल आर्य के कांग्रेस में आ जाने से पार्टी को मजबूती मिली है। जिसकी बदौलत अब पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का दम भर रही है।