Uttarakhand News: आज सुबह यानी सोमवार को मंगलौर के बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया। वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें सरवत करीम अंसारी दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।
ये भी पढ़ें :-
UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर निकाली साइकिल यात्रा
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया था। इसके कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। आज सुबह डॉक्टरों मे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता श्री सरवत करीम अंसारी जी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शान्ति।। pic.twitter.com/wl03AiyM9m
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 30, 2023
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर शोक व्यक्त करते लिखा कि मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता श्री सरवत करीम अंसारी जी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तराखण्ड राज्य की विधान सभा सीट संख्या-33 मंगलौर, ज़िला-हरिद्वार से बीएसपी के विधायक श्री सरवत करीम अंसारी के अचानक निधन की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ उनके समस्त परिचित एवं चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
— Mayawati (@Mayawati) October 30, 2023
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक संदेश शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड राज्य की विधानसभा सीट संख्या-33 मंगलौर, जिला-हरिद्वार से बीएसपी विधायक सरवत करीम अंसारी के अचानक निधन की खबर बेहद दुःखद है। उनके परिवार, समस्त परिचित और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”