featured उत्तराखंड

Uttarakhand: महिलाओं की सुरक्षा पर CM धामी की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- महिला सशक्तीकरण पर दिया जाएम विशेष ध्यान

Uttarakhand: महिलाओं की सुरक्षा पर CM धामी की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- महिला सशक्तीकरण पर दिया जाएम विशेष ध्यान

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ में उन्होंने कहा कि महिलाएं रोजगार एवं स्वरोगार से अधिक संख्या में जुड़े, इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने हैं।

ये भी पढ़ें :-

शहनाज के पिता को आया फोन, दी जान से मारने से धमकी

महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा की दिशा में करें प्रयास: धामी
महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा की दिशा में राज्य में इस तरह से प्रयास किये जाए कि देवभूमि का संदेश देशभर में जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने महिला श्रमिकों की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

Abki Baar 60 Paar': Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami to contest polls  from home turf Khatima - Elections News

पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाईन नम्बर 112 को बनाया जाए और मजबूत: सीएम
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर पर भी ठोस योजना बनाई जाए। पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाईन नम्बर 112 को और मजबूत बनाया जाए। नियमों के तहत महिलाओं को जो मातृत्व अवकाश का प्राविधान है, यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमानुसार सभी महिलाओं को ये सुविधाएं मिले। संस्थानों में भी महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाए।

Uniform Civil Code must for Uttarakhand: CM Pushkar Dhami - Elections News

महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए गठित कमेटी की नियमित हो बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि विभिन्न संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। इसके लिए पुलिस, श्रम एवं संबंधित विभागों द्वारा सिस्टम विकसित किया जाए। महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए जनपद स्तर पर गठित कमेटी की नियमित बैठकें हों। कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों का प्रभावी निदान के लिए शी बॉक्स (सेक्सुअल हैरसमेंट इलेक्ट्रानिक बॉक्स) के बारे में आम जन को जानकारी हो, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग टीम भावना से कार्य करें। अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार हो, इस दिशा में सबको ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है।

New Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami holds first cabinet meet | India  News | Zee News

डीआईजी ने वन स्टॉप सॉल्यूशन एप का दिया प्रस्तुतीकरण
बैठक में डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने प्रस्तावित वन स्टॉप सॉल्यूशन एप का प्रस्तुतीकरण दिया। वन स्टॉप सॉल्यूशन ऐप के माध्यम से राज्य में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं नियुक्ति के समय अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। कामकाजी महिलाओं के साथ ही औद्योगिक संस्थानों, कारखानों एवं नियोक्ताओं को भी अपने महिला कार्मिकों एवं श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन वन स्टॉप सॉल्यूशन एप में करवाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

Dhami ministers want say in IAS officers' appraisal, claim orders get  'ignored' without it

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरूगेशन, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, दीपेन्द्र चौधरी, एच. सी. सेमवाल, आईजी विमला गुंज्याल, डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस., अपर सचिव आनन्द श्रीवास्तव, दीप्ति सिंह, अतर सिंह एवं संबधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जानिए क्यों, जलाया नहीं बल्कि दफनाया जाएगा डीएमके अध्यक्ष करुणानिधि को ?

mahesh yadav

6 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

कपाट खुलने के बाद राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान केदारनाथ की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई

Rani Naqvi