एक्ट्रेस शहनाज गिल को आज कौन नहीं जानता । बिगबॉस में शहनाज ने ऐसी पहचान बनाई की उसे लोग अब कभी नहीं भूलेंगे ।
यह भी पढ़े
शहनाज के पिता संतोंख सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है। आपको बता दें कि शहनाज के पिता को फोन पर किसी अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक संतोख सिंह के फोन पर किसी विदेशी नंबर से कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तो कॉलर ने पहले उनसे गाली-गलौज की, फिर उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि शहनाज के पिता संतोंख सिंह सुख ने इसकी शिकायत अमृतसर देहाती पुलिस में कर दी है।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि शहनाज के पिता संतोंख सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके ऊपर कई बार जानलेवा हमला भी हो चुका है। 2021 में उनके ऊपर दो हमलावरों ने हमला कर दिया था। दोनों हमलावरों ने संतोंख सिंह के ऊपर फायरिंग की थी, जिसमें वे बाल बाल बचे थे। हमला होने के कुछ ही दिन पहले संतोंख सिंह BJP में शामिल हुए थे।