featured धर्म

6 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 6 फरवरी 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। आज स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। बदलते मौसम का लुफ्त उठायेगें। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होगी।

वृषभ
आज नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा।

मिथुन
दुविधा के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी।

कर्क
आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज विद्यार्थी को परिश्रम के अनुरुप फल मिलेगा। आज स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव आयेगा।

सिंह
आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा।

कन्या
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फायदा होगा।

तुला
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में रुची लेगें। आज समाज से जुड़ा कोई सामाजिक संस्थान खोलने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृश्चिक
आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे।

धनु
किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। अचानक आयी जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है।

मकर
आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर भी आपको मिलेगा। आज पार्टनर के साथ शॉपिगं पर जा सकते हैं।

कुंभ
आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है।

मीन
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आप धन अर्जित करने के स्त्रोत पैदा करेंगे। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए।

Aaj Ka Panchang: आज 6 फरवरी 2023 सोमवार का दिन है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 02:18 AM, Feb 07 तक है। सूर्य – मकर राशि में प्रवेश योग-शोभन, करण -कौलव और तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 6 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-प्रतिपदा 02:18 AM, Feb 07 तक
  • नक्षत्र-अश्लेशा 03:03 PM तक उसके बाद मघा
  • करण-कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग–शोभन
  • वार-सोमवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-7:08AM
  • सूर्यास्त–6:13 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:50 PM ,6फरवरी
  • चन्द्रास्त-8:10 AM ,07 फरवरी
  • राहु काल -8:31 AM से 9:54 AM तक

Related posts

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की होती है पूजा, जानिए पूजन-विधि

pratiyush chaubey

उत्तराखंडःअल्मोड़ा के भिकियासैंण में बस पलटने से 5 की मौत डेढ़ दर्जन घायल !

mahesh yadav

फेरीवालों ने राज ठाकरे के खिलाफ खोला मोर्चा, मनसे कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई

Rani Naqvi