featured उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन का पर्व, महिलाओं ने बांधी सीएम को राखी

WhatsApp Image 2021 08 22 at 12.43.33 PM सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन का पर्व, महिलाओं ने बांधी सीएम को राखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री ने अपने आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी बंधवाई।

सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मनाया रक्षाबंधन का पर्व

देशभर में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने आवास में रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से राखी बंधवाई। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रक्षा बंधन पर्व में भारी संख्या में उमड़ी मातृ शक्ति ने धामी को राखी बांधी। धामी ने भी मातृ शक्ति की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं की समृद्धि के लिए पुरस्कार स्वरूप तमाम योजनाएं कर रखी हैं। इसके अलावा जल्द कई योजनाओं पर विचार कर रहे हैं।

कल्याण सिंह के निधन के चलते नहीं हुआ कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक होने से सीएम आवास में रक्षा बंधन पर आयोजित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। लेकिन जो महिलाएं जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई।

दो दिवसीय खटीमा दौरे पर हैं मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक भी हैं। वह अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को खटीमा पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर शासन की मंशा से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं का जहां चुनावी रणनीति की जिम्मेदारियां सौंपी तो अफसरों को जन समस्याओं की पहरेदारी का जिम्मा सौंपा था।

Related posts

“Run Against Drugs, Run For Life” थीम पर होगी मैराथन

piyush shukla

चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन है पूरी तरह सतर्क, मतदान केंद्रों का भी किया जा रहा निरीक्षण

Trinath Mishra

लखनऊ के श्मशान घाटों पर लगातार बढ़ रहा लोड, अब बलिया से मंगाई गई लकड़ी

Aditya Mishra