Breaking News यूपी

अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय लाया गया कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय लाया गया कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

लखनऊ: भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम एकत्रित हुआ। इसके पहले कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, फिर वहां से भाजपा मुख्यालय ने लेकर आया गया।

सुरक्षा व्यवस्था और पूरे सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय लाया गया। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, नारे लगाने के साथ-साथ सभी ने फूल की बौछार करके अपने नेता और अभिभावक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सहित मंत्री सुरेश खन्ना और अन्य लोग उपस्थित रहे।

अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय लाया गया कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। भाजपा मुख्यालय के बाद उनके पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस की मदद से अलीगढ़ ले जाया जाएगा। जहां सोमवार को नरोरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

सिर्फ कागजों पर बना डाली 75% सड़के

Breaking News

पीजीआई में फिर से देखे जाएंगे रोजाना 50 मरीज

sushil kumar

पीएम मोदी केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचे

Rani Naqvi