निर्मल उप्रेती, संवाददाता
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आजीविका महोत्सव के बाद सीएम ने महिलाओं युवाओं से संवाद किया जिसमें उन्होंने युवाओं व महिलाओं के सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मामले में कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें:- ट्विटर से फर्जी खबरों और हेट कंटेंट की होगी छुट्टी
उन्होंने कहा कि हर जनपद में प्रवास के कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें लोगों से संवाद कर विकास का मॉडल बनाया जा रहा है। जहां सीएम कार्यक्रम हवालबाग विकासखंड मुख्यालय में आयोजित किया गया था। वहीं ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी ने जिला प्रशासन पर नाराजी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि जिलाप्रशासन द्वारा ब्लॉक और उनकी अनदेखी की गई है उन्होंने कहा कि उनके ब्लॉक की कई समस्याएं हैं जिनको वो सीएम के सामने रखना चाहती पर उनको उससे भी वंचित किया गया।