featured उत्तराखंड देश राज्य

उत्तराखंडः ND तिवारी की तबीयत गंभीर, दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में रखा गया

एन डी तिवारी उत्तराखंडः ND तिवारी की तबीयत गंभीर, दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में रखा गया

उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की तबीयत गंभीर है। खबर के मुताबिक तिवारी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। गौरतलब है कि एनडी तिवारी की सेहत के बारे में उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी ने बताया है कि पिता की हालत काफी गंभीर है।

 

एन डी तिवारी उत्तराखंडः ND तिवारी की तबीयत गंभीर, दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में रखा गया

वृद्ध नेता एनडी तिवारी को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया

शनिवार को कांग्रेस के वृद्ध नेता एनडी तिवारी को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया।हालत इईतनी गंभीर है कि उन्हें आईसीयू में रखा है।बेटे ने बताया कि उनके पिता की ‘किडनी फेल होने की वजह से’ डायलेसिस पर रखा है।  उन्हें पेट में संक्रमण की वजह से एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल दवाएं दी जा रहीं हैं।

भर्ती 92 वर्षीय नारायण दत्त तिवारी को रक्त भी दिया जा रहा है

रोहित ने कहा कि मस्तिष्काघात के बाद पिछले साल सितंबर से अस्पताल में भर्ती 92 वर्षीय नारायण दत्त तिवारी को रक्त भी दिया जा रहा है। उनका हीमोग्लोबिन सामान्य से काफी कम है।

एन डी तिवारी की स्थिति अत्यंत गंभीर है। शनिवार शाम उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया। उनके डॉक्टर ने कहा कि पेट में संक्रमण है और बीती रात उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया।

कांग्रेसःराहुल गांधी ने नहीं सुनी पीड़िता की गुहार ‘IT सेल’ में होता था यौन शोषण

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने एनडी तिवारी के बेटे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने एनडी तिवारी के बेटे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रावत ने ट्वीट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी जी के स्वास्थ्य के बारे में फोन पर उनके बेटे से जानकारी ली। उत्तराखंड के लोगों की ओर से तिवारी जी की कुशलता  और दीर्घायु के लिए कामना करता हूं।

एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं

एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। एनडी तिवारी यूपी सीएम उन्होंने 1976-77, 1984-85 और 1988-89 तक सत्ता हांसिल की। इसके बाद 2002 से 2007 तक उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

1986-87 तक वह राजीव गांधी कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे

एनडी तिवारी केंद्र में भी मंत्री रहे हैं। 1986-87 तक वह राजीव गांधी कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे। साथ ही 2007 से 2009 तक वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

महेश कुमार यादुवंशी 

Related posts

पाक की साजिश नाकाम: सांबा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने मार गिराए तीन घुसपैठिए

Rahul

Happy Birthday Yuzvendra Chahal: 33 साल के हुए युजवेंद्र चहल, जानें खास रिकॉर्ड्स

Rahul

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, 18 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेगी बिहार की टीम,

lucknow bureua