featured देश

कांग्रेसःराहुल गांधी ने नहीं सुनी पीड़िता की गुहार ‘IT सेल’ में होता था यौन शोषण

मध्यप्रदेश:थाना प्रभारी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

कांग्रेस के आईटी सेल की पूर्व सदस्य ने आईटी सेल के ही कर्मचारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सीनियर कर्मचारी ने यौन शोषण किया।जिसकी शिकायत राहुल गांधी को भी की लेकिन कोई कर्रवाई नहीं की गई। गौरतलब है कि पीड़िता ने मामले की शिकायत पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से लिखित में की थी।

 

 

कांग्रेसःराहुल गांधी ने नहीं सुनी पीड़िता की गुहार ‘IT सेल’ में होता था यौन शोषण
प्रतीकात्मक-तस्वीर

सबसे बड़ी और पुरीनी राजनीतिक पार्टी ‘कांग्रेस’ में सुरक्षित नहीं महिलाएं

देश की सबसे बड़ी और पुरीनी राजनीतिक पार्टी ‘कांग्रेस’ जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बड़े-बड़े वादे कर रही है। भ्रष्टाचार और दुराचार के मामले पर भी कई बार राजनीति करती भी देखी गई है। आज उसका काला सच चौकाने वाला है। जी हां जो देश की सत्ता की चाबी पाने के लिए आतुर हैं। उसी की नाक के नीचे महिला सुरक्षा को तार-तार होने की खबर ने हर एक सुनने वाले को झकझोरा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लिखित में भी की

बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि उसके सीनियर कर्मचारी ने अश्लील हरकतें की।पीड़िता ने इसकी शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लिखित में भी की।जिस पर कोई प्रतिक्रिया नही मिली।

मॉब लिंचिंग के आरोपियों के सम्मान पर यशवंत का निशाना कहा,अब नालायक बेटे का लायक बाप

कांग्रेस आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना को भी मामले की जानकारी दी

मिली खबर के मुताबिक पीड़िता ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस आईटी सेल प्रमुख दिव्या स्पंदना को भी मामले की जानकारी दी। और कार्रवाई के लिए गुहार लगाई लेकिन उन्होंने ने सुना नहीं।विवश पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

आरोपी चिराग का व्यवहार सबसे हटकर था

पीड़िता ने बताया कि मैंने कांग्रेस में कई लोगों के साथ काम किया है।कई पुरुष कर्मचारियों के साथ भी काम किया।लेकिन आरोपी चिराग का व्यवहार सबसे हटकर था।वह टेबल पर मेरे सामने पैर रखकर बैठता था।इससे अपमान महसूस होता था। उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था। अक्सर जबरदस्ती मेरे नजदीक आने की कोशिश करते थे।मेरे पर्सनल स्पेस में घुसने की कोशिश करते थे।

पुलिस को मिली शिकायत के बाद नार्थ एवेन्यू थाने में छेड़छाड़ और घूरने का मामला दर्ज किया हुआ

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस को मिली शिकायत के बाद नार्थ एवेन्यू थाने में छेड़छाड़ और घूरने का मामला दर्ज किया हुआ है।शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया में काम करने वाला चिराग पटनायक उसके साथ छेड़छाड़ करता था।उसके हाथ को पकड़ता था और मोबाइल को लेने के बहाने छेड़छाड़,अश्लील हरकतें भी करता था।

M 1 कांग्रेसःराहुल गांधी ने नहीं सुनी पीड़िता की गुहार ‘IT सेल’ में होता था यौन शोषण

       महेश कुमार यदुवंशी

 

Related posts

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का ‘हत्यारा’ गिरफ्तार, आरोपी ने कबूला जुर्म

Ankit Tripathi

चारा घोटाला: लालू प्रसाद का सीबीआई कोर्ट में नहीं भरा जा सका बेल बांड, बुधवार को हो सकते हैं रिहा

Rani Naqvi

सावधान! ट्रैफिक रूल्स तोड़ा तो आप से पहले घर पहुंचेगा चालान

Shailendra Singh