featured उत्तराखंड

Uttarakhand Foundation Day 2022: आज है उत्तराखंड का स्थापना दिवस, जानें इतिहास

केदारनाथ बदरीनाथ Uttarakhand Foundation Day 2022: आज है उत्तराखंड का स्थापना दिवस, जानें इतिहास

Uttarakhand Foundation Day 2022: आज उत्तराखंड अपना 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दिवस पर कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक आंदोलन चले।

ये भी पढ़ें :-

संजय राउत को मिली जमानत, 101 दिन से जेल में थे बंद

इसके बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को सत्ताइसवें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया और राज्य की राजधानी देहरादून है। वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था, लेकिन 1 जनवरी 2007 को इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।

उत्तराखंड की सीमाएं
उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हुई है। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं।

देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है उत्तराखंड
हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि कई प्राचीन धार्मिक स्थलों के साथ ही यह राज्य हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली देश की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल है।

उत्तराखंड में बहुत समृद्ध प्राकृतिक संसाधन
उत्तराखंड राज्य में बहुत समृद्ध प्राकृतिक संसाधन हैं जिनमें ग्लेशियर, नदियां, घने जंगल और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियाँ शामिल हैं।

उत्तराखंड के चार धाम के रूप
इसमें चार सबसे पवित्र और श्रद्धेय हिंदू मंदिर भी हैं जिन्हें उत्तराखंड के चार धाम के रूप में भी जाना जाता है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण

Rani Naqvi

इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट झटककर मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास

bharatkhabar

प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया ‘दिशाहीन नेता’

mahesh yadav