featured उत्तराखंड

Uttarakhand: जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव पर सीएम धामी ने की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

WhatsApp Image 2023 01 06 at 8.30.49 PM Uttarakhand: जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव पर सीएम धामी ने की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ शहर के भू धसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था एवं भूधंसाव के कारणों आदि के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की।

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand: जोशीमठ धंसने से लोगों में काफी रोष व्यापक, सड़कों पर उतर कर रहे प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ की अध्यतन स्थित की सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी चमोली से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भुधंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

WhatsApp Image 2023 01 06 at 8.30.49 PM Uttarakhand: जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव पर सीएम धामी ने की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

लोगों की मदद करना हम सबका दायित्व एवं जिम्मेदारी: सीएम
सीएम ने कहा कि संकट की इस स्थिति में जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे समय में लोगों की मदद करना हम सबका दायित्व एवं जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति में लोगों में भरोसा बनाये रखने की भी बात कही। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों के पुनर्वास और उन्हें अन्य स्थान पर शिफ्ट करने में भी तेजी लाए जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रभावितों को बेहतर से बेहतर क्या मदद कर सकते हैं इस पर ध्यान दिया जाए।

WhatsApp Image 2023 01 06 at 8.30.50 PM Uttarakhand: जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव पर सीएम धामी ने की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

प्रशासनिक मशीनरी को संवेदनशीलता से करना होगा काम: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में सबसे महत्वपूर्ण होता है लोगों में सरकार और प्रशासन का भरोसा बनाये रखना। इसमें धरातल पर काम करने वाले प्रशासनिक मशीनरी को संवेदनशीलता से काम करना होगा और स्थिति पर निगरानी बनाए रखनी होगी। इसके लिये हमें तात्कालिक तथा दीर्घकालीक कार्य योजना पर गंभीरता से कार्य करना होगा। तात्कालिक एक्शन प्लान के साथ ही दीर्घकालीन कार्यों में भी लंबी प्रक्रिया को समाप्त करते हुए डेंजर जोन के ट्रीटमेंट, सीवर तथा ड्रेनेज जैसे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, इसमें सरलीकरण तथा त्वरित कार्यवाही ही हमारा सबसे बड़ा मूलमंत्र होना चाहिए। जोशीमठ मामले पर जल्द से जल्द हमारी कार्ययोजना बिल्कुल तय होनी चाहिए। हमारे लिये नागरिकों का जीवन सबसे अमूल्य है।

धामी ने आयुक्त व डीएम को दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि चिकित्सा उपचार की सभी सुविधाओं की उपलब्धता रहे। जरूरी होने पर एयर लिफ्ट की सुविधा रहे, इसकी भी तैयारी हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि तत्काल सुरक्षित स्थान पर अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाया जाए। जोशीमठ में सेक्टर और जोनल वार योजना बनाई जाए। तत्काल डेंजर जोन को खाली करवाया जाए और जोशीमठ में अविलंब आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए।

WhatsApp Image 2023 01 06 at 8.30.50 PM 2 Uttarakhand: जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव पर सीएम धामी ने की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

स्थाई पुनर्वास के लिए पीपलकोटी और गौचर सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षित जगह तलाशी जाए। कम प्रभावित क्षेत्रों में भी तत्काल ड्रेनेज प्लान तैयार कर काम शुरू हो। सहायता शिविरों में सभी जरूरी सुविधाएं हों। जिलाधिकारी और प्रशासन स्थानीय लोगों से निरंतर सम्पर्क में रहें। सम्भावित डेंजर जोन भी चिन्हित कर लिये जाएं। समय पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाना जरूरी है। इस संबंध में सैटेलाइट इमेज भी उपयोगी हो सकती हैं। सभी विभाग टीम भावना से काम करे तभी हम लोगों की बेहतर ढंग से मदद करने में सफल होंगे।

मानसून से पहले जोशीमठ में सीवरेज ड्रेनेज आदि के कार्य हो पूर्ण: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। यहां पर किये जाने वाले तात्कालिक महत्व के कार्यों को आपदा प्रबंधन नियमों के तहत सम्पादित करने की व्यवस्था बनायी जाए। ऐसे समय में लोगों की आजीविका भी प्रभावित न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। लोगों की आपदा मद से जो भी मदद हो सकती है वह की जाए। उन्होंने प्रभावितों की मदद के लिए एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेली सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मानसून से पहले जोशीमठ में सीवरेज ड्रेनेज आदि के कार्य पूर्ण कर लिये जाए।

WhatsApp Image 2023 01 06 at 8.30.50 PM 1 Uttarakhand: जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव पर सीएम धामी ने की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

बैठक में ये रहे उपस्थित
सचिवालय में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव शैलेश बगौली, सचिव कुर्वे,श्री दिलीप जावलकर, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्विम अग्रवाल आदि के साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार,सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत सिन्हा जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सर्जिकल अटैक: देश में जश्न का माहौल, लोग बांट रहे मिठाईयां

Rahul srivastava

आईएस की थी क्रिसमस पर अमेरिका को दहलाने की साजिश, एफबीआई ने की नाकाम

Breaking News

ड्रग्स केस में फंसी भारती सिंह और उनके पति की जमानत याचिका पर नहीं होगी सुनवाई, कारागार में बितानी होगी रात

Trinath Mishra