featured यूपी

21 को फिर प्रयागराज जाएंगी प्रियंका गांधी, इस बार खास है वजह

21 को फिर प्रयागराज जाएंगी प्रियंका गांधी, इस बार खास है वजह

प्रयागराज: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जड़े मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। इसीलिए वह यूपी के अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ दौरे करके लोगों का ध्‍यान कांग्रेस की ओर मोड़ने में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में कानून व्‍यवस्‍था को चुनौती, हथियारों के साथ रईसों की शराब पार्टी

अब प्रियंका गांधी रविवार को फिर संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर जाने वाली हैं। मगर, इस बार वह फूलपुर में मछुआरों के गांव बसवारा जाएंगी और वहां लोगों से संवाद करेंगी। वहीं, कांग्रेस महासचिव के आने की सूचना पर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मछुआरा बिरादरी के 70 लोगों से मुलाकात करेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी के सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके उनके आगमन की सूचना दी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति भी बनाई। जानकारी के मुताबिक, यूपी कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात करने के लिए मछुआरा बिरादरी के 70 लोगों की सूची सुरक्षा अधिकारी और पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है।

मौनी अमावस्‍या पर आ चुकी हैं प्रयागराज

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा मौनी अमावस्या (11 फरवरी) के दिन प्रयागराज पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बच्‍चों के साथ संगम में डुबकी लगाई थी और पूजा-पाठ भी किया था। इस दौरान नौका विहार करते हुए उन्होंने खुद नौका भी चलाई थी। इसके बाद मनस्केश्वर महादेव का दर्शन पूजन करते हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया था।

कांग्रस कार्यकर्ताओं में भारी उत्‍साह

वहीं, प्रियंका गांधी के आने की जानकारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने आगमन की तैयारी शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर में भाजपा को घेरा

इससे पहले शनिवार को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘किसान गन्‍ना भुगतान के लिए तड़प रहा है, लेकिन सरकार उनका भुगतान नहीं कर रही है। किसानों का अपमान किया जा रहा है।’ प्रियंका गांधी ने कहा- ‘जिन किसानों ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, वे उन्‍हीं किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं।’

Related posts

एलजी के समक्ष रखी जम्मू राज्य की मांग कई संगठनों ने की मुलाकात..

Rozy Ali

बीजेपी MLA ज्ञानदेव आहूजा की आपत्तिजनक टिप्पणी कहा, नेहरु नहीं थे पंडित

mahesh yadav

चुनौतियों को पार करने में NDRF पूरी तरह से सक्षम है: महानिदेशक एसएन प्रधान

Trinath Mishra