featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश: अधिक से अधिक ब्राह्मण उम्मीदवार उतारने की तैयारी में सपा

अखिलेश यादव बोले- BJP राज में सभी अन्याय के शिकार हैं, सपा ही...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियों एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इस बार समाजवादी पार्टी (सपा) अधिक से अधिक ब्राह्मण उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे के बयान के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सत्ता में वापसी के लिए विशेष रुप से पूर्वी उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक ब्राह्मण उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे। 

भाजपा से नाराज है ब्राह्मण समुदाय: सपा

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने रविवार को अंबेडकर नगर के कठेरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की ओर से आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान कहा था कि “वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा ब्राह्मणों को सताया जा रहा है और समुदाय में इसको लेकर काफी गुस्सा है। ब्राह्मण जिसकी आबादी करीब 13% तक है उसे इस बार टिकट का एक हिस्सा दिया जाएगा। 

साथ ही उन्होंने कहा ब्राह्मण आत्मनिर्भर हैं और उन्हें सरकार से लाभ की चाहत नहीं। वह केवल सम्मान और गरिमा चाहते हैं। 

भाजपा सरकार के खिलाफ ‘धर्म युद्ध’ की घोषणा

साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के अधिकांश ब्राह्मण नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे के विचारों का समर्थन किया। साथ ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ‘धर्म युद्ध’ की घोषणा भी की। 

 

Related posts

सीएम रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Rani Naqvi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों को डिफॉल्ट करने की दी चेतावनी

Trinath Mishra

UP News: यूपी के इस जिले में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जानिए वजह

Rahul