featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश: संजय सिंह ने की प्रेस वार्ता, योगी सरकार पर लगाया अयोध्या जमीन घोटाले का आरोप

Screenshot 2021 12 25 150656 उत्तर प्रदेश: संजय सिंह ने की प्रेस वार्ता, योगी सरकार पर लगाया अयोध्या जमीन घोटाले का आरोप

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ उत्तर प्रदेश: संजय सिंह ने की प्रेस वार्ता, योगी सरकार पर लगाया अयोध्या जमीन घोटाले का आरोपशिवनंदन सिंह, संवाददाता, लखनऊ

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अयोध्या जमीन घोटाले को लेकर पत्रकारों के संग बातचीत की।  इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या जमीन की जालसाजी में रोज रोज नए खुलासे हो रहे हैं। 

योगी सरकार पर लगाया जालसाजी का आरोप

संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के कर्मचारी, अधिकारी, मेयर, विधायक, जमीन की  खरीद-फरोख्त में जालसाजी कर रहे हैं। 

महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के नाम पर किया घोटाला

संजय सिंह ने कहा कि महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के नाम पर घोटाला किया गया है। रावत ने आगे कहा की ट्रस्ट की जमीन पर प्लाटिंग कर धंधा किया जा रहा है। साथ ही संजय सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि क्या ट्रस्ट भाजपा विधायक, मेयर और अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया?

ट्रस्ट की जमीन से भाजपा की हो रही है आमदनी

प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि महर्षि रामायण विद्या पीठ ट्रस्ट के नाम 1500 बीघा जमीन खरीदी गई। जो जमीन ट्रस्ट के नाम पर खरीदी गई जमीन अब भाजपा विधायक मेयर और अधिकारियों के आमदनी का साधन बन गया है।

Related posts

यूपी में बेहद खतरनाक हो रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में सामने आए 5928 केस

Shailendra Singh

घाटी से 80 युवक लापता, आतंकी संगठन में शामिल होने का शक

shipra saxena

भारत में दिख रहा तालिबान का खौफ, हमले की आशंका के चलते इस रेलवे स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

Rani Naqvi