featured यूपी राज्य

PM Modi Bundelkhand Live: पीएम मोदी महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना सहित कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Screenshot 2021 11 19 153756 PM Modi Bundelkhand Live: पीएम मोदी महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना सहित कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

PM Modi Bundelkhand Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी बुंदेलखंड के निवासियों को कई बड़ी सौगात दी। 

  • जनपद झांसी को 342 करोड़ की परियोजनाओं का दिया उपहार
  • अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क का किया लोकार्पण।
  •  भारत डायनामिक्स लिमिटेड की रक्षा उपकरण इकाई का किया लोकार्पण।
  • अटल एकता पार्क का किया लोकार्पण।

बुंदेलखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है हम: पीएम मोदी

बुंदेलखंड की तरक्की को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि “हम बुंदेलखंड से पलायन को रोकने के लिए इस क्षेत्र को रोज़गार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और यूपी डिफेंस कॉरिडोर भी इसका एक बहुत बड़ा प्रमाण है|”

उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर पीएम मोदी ने किया हमला

बुंदेलखंड की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि “समय के साथ यही क्षेत्र पानी की चुनौतियों और पलायन का केंद्र कैसे बन गया? क्यों इस क्षेत्र में लोग अपनी बेटी को ब्याहने से कतराने लगे, क्यों यहां की बेटियां पानी वाले क्षेत्र में शादी की कामना करने लगीं। इन सवालों के जवाब महोबा के लोग, बुंदेलखंड के लोग जानते हैं|

बुंदेलखंड को लूटकर पहले की सरकार चलाने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आपका परिवार बूंद-बूंद के लिए तरसता रहे, इससे उनको कोई सरोकार नहीं रहा|

सरकार की उपलब्धियों का साक्षात गवाह है महोबा

पीएम मोदी ने योगी सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है।ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं|

बुंदेलखंड वासियों को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी के उस दौर में भारत में नई चेतना जगाने वाले गुरुनानक देव जी का आज प्रकाश पर्व भी है। मैं देश और दुनिया के लोगों को गुरु पूरब की भी शुभकामनाएं देता हूं। आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है|

Related posts

सीएम योगी की अगुवाई में हुई प्रयागराज में जारी महापर्व कुंभ में राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक

Rani Naqvi

महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर यूपी सरकार फैल, एक बार फिर आई हुई दिल दहला देने वाली घटना

mohini kushwaha

08 April 2022 Ka Panchang: आज का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Rahul